वर्ष 2024-25 के दौरान दिल्ली सबसे प्रदूषित शहर रहा, उसके बाद पटना का स्थान : अध्ययन

वर्ष 2024-25 के दौरान दिल्ली सबसे प्रदूषित शहर रहा, उसके बाद पटना का स्थान : अध्ययन

वर्ष 2024-25 के दौरान दिल्ली सबसे प्रदूषित शहर रहा, उसके बाद पटना का स्थान : अध्ययन
Modified Date: March 11, 2026 / 08:02 pm IST
Published Date: March 11, 2026 8:02 pm IST

नयी दिल्ली, 11 मार्च (भाषा) दिल्ली वर्ष 2024-25 के दौरान सबसे प्रदूषित शहर रहा, जहां पीएम2.5 का वार्षिक स्तर सबसे अधिक दर्ज किया गया और सर्दियों में लंबे समय तक वायु गुणवत्ता ‘‘गंभीर’’ श्रेणी में बनी रही, जबकि इस अवधि में पटना दूसरा सबसे प्रदूषित शहर था। ‘क्लामेट ट्रेंड्स’ के एक नये अध्ययन में यह दावा किया गया है।

‘क्लाइमेट ट्रेंड्स’ शोध-आधारित परामर्श और क्षमता-निर्माण पहल है, जिसका उद्देश्य पर्यावरण, जलवायु परिवर्तन और सतत विकास के मुद्दों पर अधिक ध्यान केंद्रित करना है।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के वायु गुणवत्ता निगरानी आंकड़ों के आधार पर, इस रिपोर्ट में विश्लेषण किया गया है कि दिल्ली, पटना, कोलकाता, मुंबई, चेन्नई और बेंगलुरु जैसे छह प्रमुख भारतीय शहरों में मौसम संबंधी परिस्थितियां पीएम2.5 प्रदूषण पर कैसे असर डालती हैं।

रिपोर्ट में कहा गया, ‘‘दिल्ली राष्ट्रीय स्तर पर सबसे गंभीर प्रदूषण संकट का सामना कर रही है, जहां स्थानीय उत्सर्जन और क्षेत्रीय कारकों के कारण पीएम2.5 का वार्षिक औसत स्तर सबसे अधिक है और ‘‘गंभीर’’ श्रेणी के वायु गुणवत्ता सूचकांक वाले दिनों की अवधि सबसे लंबी है।’’

रिपोर्ट में कहा गया है कि दिल्ली के बाद पटना दूसरा सबसे प्रदूषित शहर रहा है, जहां वायुमंडलीय कारकों के कारण पीएम2.5 की सांद्रता लगातार उच्च बनी रही, जो पूर्वी सिंधु-गंगा के मैदान में बढ़ते संकट को दर्शाता है।

इसमें कहा गया कि मुंबई और चेन्नई दोनों में 2025 में वार्षिक औसत प्रदूषण स्तर में वृद्धि दर्ज की गई, जो मौसमी कारकों से परे साल भर बरकरार रहने वाली चिंता का संकेत है।

भाषा शफीक सुरेश

सुरेश


लेखक के बारे में