दिल्ली में अधिकतम तापमान 21.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया

दिल्ली में अधिकतम तापमान 21.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया

दिल्ली में अधिकतम तापमान 21.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया
Modified Date: November 29, 2022 / 08:17 pm IST
Published Date: December 3, 2021 8:16 pm IST

नयी दिल्ली, तीन दिसंबर (भाषा) दिल्ली में शुक्रवार को अधिकतम तापमान 21.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है जो सामान्य से तीन डिग्री कम है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी।

दिल्ली में बृहस्पतिवार को मौसम का सबसे कम अधिकतम तापमान दर्ज किया गया जो 19.8 डिग्री सेल्सियस था।

आईएमडी के मुताबिक, शुक्रवार को न्यूनतम पारा 12.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है जो मौसम के औसत तापमान से तीन डिग्री ज्यादा है।

शाम साढ़े पांच बजे साक्षेप आर्द्रता 73 प्रतिशत दर्ज की गई। आईएमडी के अधिकारी ने शनिवार को दिल्ली के आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहने का अनुमान जताया है।

आईएमडी ने बताया कि शनिवार को न्यूनतम तापमान 11 तो अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। दिल्ली में पांच व छह दिसंबर को गरज के साथ बूंदाबांदी तथा बिजली कड़कने की संभावना है।

भाषा

नोमान नरेश

नरेश


लेखक के बारे में