नयी दिल्ली, 16 फरवरी (भाषा) दिल्ली में रविवार को अधिकतम तापमान सामान्य से 4.2 डिग्री अधिक 28.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी।
आईएमडी ने बताया कि न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 9.9 डिग्री सेल्सियस रहा।
इस बीच, आर्द्रता का स्तर 45 से 100 प्रतिशत के बीच रहा।
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार, शाम छह बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 294 दर्ज किया गया, जो ‘खराब’ श्रेणी में आता है।
मौसम विभाग ने सोमवार को हल्का कोहरा छाए रहने और अधिकतम व न्यूनतम तापमान 29 से 11 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान जताया है।
भाषा जितेंद्र दिलीप
दिलीप