दिल्ली में रविवार को अधिकतम तापमान 33.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया

दिल्ली में रविवार को अधिकतम तापमान 33.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया

दिल्ली में रविवार को अधिकतम तापमान 33.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया
Modified Date: August 10, 2025 / 09:27 pm IST
Published Date: August 10, 2025 9:27 pm IST

नयी दिल्ली, 10 अगस्त (भाषा) राष्ट्रीय राजधानी में रविवार को अधिकतम तापमान 33.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम के औसत तापमान से 7.8 डिग्री कम है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी।

आईएमडी ने बताया कि दिल्ली में रविवार को न्यूनतम तापमान 28.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम के औसत तापमान से तीन डिग्री कम है।

आईएमडी ने राजधानी में सोमवार को आंधी-तूफान के साथ बारिश की संभावना जताई है तथा अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 34 डिग्री और 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।

दिल्ली में शाम साढ़े पांच बजे सापेक्षिक आर्द्रता का स्तर 67 प्रतिशत दर्ज किया गया।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों के अनुसार, राजधानी में शाम चार बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 68 रहा, जो ‘संतोषजनक’ श्रेणी में आता है।

सीपीसीबी के अनुसार, शून्य से 50 के बीच एक्यूआई को ‘अच्छा’, 51 से 100 के बीच को ‘संतोषजनक’, 101 से 200 के बीच को ‘मध्यम’, 201 से 300 के बीच को ‘खराब’, 301 से 400 के बीच को ‘बहुत खराब’ और 401 से 500 के बीच को ‘गंभीर’ माना जाता है।

भाषा प्रीति दिलीप

दिलीप


लेखक के बारे में