दिल्ली में अधिकतम तापमान 38.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज

दिल्ली में अधिकतम तापमान 38.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज

दिल्ली में अधिकतम तापमान 38.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज
Modified Date: April 14, 2026 / 09:02 pm IST
Published Date: April 14, 2026 9:02 pm IST

नयी दिल्ली, 14 अप्रैल (भाषा) अप्रैल माह की सर्द शुरुआत के बाद राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में अब पारा चढ़ने लगा है और मंगलवार को यहां सफदरजंग मौसम केंद्र में अधिकतम तापमान 38.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम केंद्रों से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार, दिल्ली के अधिकांश हिस्सों में दिन का तापमान सामान्य से अधिक रहा।

दिल्ली के मुख्य मौसम निगरानी केंद्र सफदरजंग में अधिकतम तापमान 38.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 2.1 डिग्री अधिक था, जबकि पालम में यह 37.6 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा, जो सामान्य से 0.8 डिग्री अधिक था।

लोधी रोड में अधिकतम तापमान 38.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 2.1 डिग्री अधिक था जबकि रिज में सबसे अधिक 39.5 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया और यह सामान्य से 3.2 डिग्री अधिक था।

आयानगर में तापमान 37.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 1.6 डिग्री अधिक था।

वहीं, न्यूनतम तापमान के आंकड़ों के अनुसार, सफदरजंग में यह 18.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 2.8 डिग्री कम था जबकि पालम में 20.4 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 1.0 डिग्री कम था।

इसी के साथ, लोधी रोड में न्यूनतम तापमान 17.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि रिज में यह 19.6 डिग्री सेल्सियस और आयानगर में 18.1 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा।

दिन में तापमान बढ़ने के बावजूद रातें अपेक्षाकृत ठंडी बनी हुई हैं।

मौसम संबंधी आंकड़ों के अनुसार, तापमान में यह बढ़ोतरी जारी रहने की संभावना है। बुधवार को अधिकतम तापमान करीब 39 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने और न्यूनतम तापमान लगभग 20 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

इस बीच, दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक 167 दर्ज किया गया है जो कि ‘मध्यम’ श्रेणी में आता है।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार, शून्य से 50 के बीच एक्यूआई को ‘अच्छा’, 51 से 100 को ‘संतोषजनक’, 101 से 200 को ‘मध्यम’, 201 से 300 को ‘खराब’, 301 से 400 को ‘अत्यंत खराब’ और 401 से 500 को ‘गंभीर’ माना जाता है।

तापमान में बढ़ोतरी और वायु गुणवत्ता के ‘मध्यम’ श्रेणी में बने रहने के साथ ही दिल्ली अब पूरी तरह से शुरुआती गर्मी के चरण में प्रवेश करती दिख रही है।

भाषा प्रचेता पवनेश

पवनेश


लेखक के बारे में