दिल्ली में अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया
दिल्ली में अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया
नयी दिल्ली, 11 अप्रैल (भाषा) राष्ट्रीय राजधानी में बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम के औसत तापमान से तीन डिग्री अधिक है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी।
आईएमडी के मुताबिक दिन के दौरान सापेक्षिक आर्द्रता 77 प्रतिशत से 33 प्रतिशत के बीच रही।
मौसम विभाग कार्यालय ने शुक्रवार को दिल्ली में आंशिक रूप से बादल छाए रहने का अनुमान लगाया है, जिससे न्यूनतम और अधिकतम तापमान क्रमश: 21 और 39 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। अगले 24 घंटों के लिए ताप सूचकांक 40 डिग्री सेल्सियस से कम रहने का अनुमान है।
आईएमडी के आंकड़ों के मुताबिक, दिल्ली में पिछले तीन दिनों से अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के करीब है, बृहस्पतिवार को नजफगढ़ में पारा 40.1 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया।
भाषा रवि कांत माधव
माधव

Facebook


