दिल्ली में अधिकतम तापमान 41.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया

दिल्ली में अधिकतम तापमान 41.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया

दिल्ली में अधिकतम तापमान 41.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया
Modified Date: May 6, 2024 / 01:06 am IST
Published Date: May 6, 2024 1:06 am IST

नयी दिल्ली, पांच मई (भाषा) राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में रविवार को अधिकतम तापमान 41.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम के सामान्य तापमान से दो डिग्री अधिक है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी।

मौसम विभाग द्वारा जारी किए गए डाटा के अनुसार, यह राष्ट्रीय राजधानी में इस गर्मी में अब तक दर्ज किया गया सबसे अधिक तापमान था। इससे पहले 27 अप्रैल को अधिकतम तापमान 40.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

उन्होंने बताया कि दिन के दौरान सापेक्षिक आर्द्रता का स्तर 19 प्रतिशत से 63 प्रतिशत के बीच दर्ज किया गया।

मौसम विभाग ने सोमवार को दिल्ली में आसमान के साफ ​​रहने का अनुमान जताया है। वहीं, अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 41 और 24 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

भाषा

प्रीति संतोष

संतोष


लेखक के बारे में