दिल्ली में हल्का कोहरा छाया रहा, न्यूनतम तापमान 11.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज

दिल्ली में हल्का कोहरा छाया रहा, न्यूनतम तापमान 11.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज

दिल्ली में हल्का कोहरा छाया रहा, न्यूनतम तापमान 11.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज
Modified Date: January 20, 2025 / 10:27 am IST
Published Date: January 20, 2025 10:27 am IST

नयी दिल्ली, 20 जनवरी (भाषा) राष्ट्रीय राजधानी में सोमवार सुबह न्यूनतम तापमान 11.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 3.8 डिग्री सेल्सियस अधिक था और यहां कुछ हिस्सों में कोहरे की हल्की परत छाई रही। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी।

दिल्ली में सुबह साढ़े आठ बजे सापेक्ष आर्द्रता 91 प्रतिशत दर्ज की गई।

आईएमडी ने दिन में आसमान साफ ​​रहने का पूर्वानुमान व्यक्त किया है और अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार, दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) सुबह नौ बजे 342 दर्ज किया गया जो ‘बहुत खराब’ श्रेणी में आता है।

शून्य से 50 के बीच वायु एक्यूआई को अच्छा, 51 से 100 के बीच संतोषजनक, 101 से 200 के बीच मध्यम, 201 से 300 के बीच खराब, 301 से 400 के बीच बहुत खराब और 401 से 500 के बीच एक्यूआई को गंभीर श्रेणी में माना जाता है।

भाषा यासिर वैभव

वैभव


लेखक के बारे में