नयी दिल्ली, 11 मार्च (भाषा) राष्ट्रीय राजधानी में मंगलवार की सुबह धूप निकली और न्यूनतम तापमान 15.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम के सामान्य तामान से 1.7 डिग्री अधिक है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी।
दिल्ली में सुबह साढ़े आठ बजे सापेक्ष आर्द्रता 87 प्रतिशत दर्ज की गई और आईएमडी ने मंगलवार को दिन के दौरान तेज हवाएं चलने का पूर्वानुमान व्यक्त किया, जबकि अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।
यहां सोमवार को अधिकतम तापमान 32.6 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था।
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार, सुबह नौ बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 283 रहा जो, ‘खराब’ श्रेणी में आता है और सोमवार को यह 197 यानी ‘मध्यम’ श्रेणी में दर्ज किया गया था।
एक्यूआई शून्य से 50 के बीच ‘अच्छा’, 51 से 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 से 200 के बीच ‘मध्यम’, 201 से 300 के बीच ‘खराब’, 301 से 400 के बीच ‘बहुत खराब’ और 401 से 500 के बीच ‘गंभीर’ माना जाता है।
भाषा यासिर मनीषा
मनीषा