दिल्ली में न्यूनतम तापमान 9.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया

दिल्ली में न्यूनतम तापमान 9.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया

दिल्ली में न्यूनतम तापमान 9.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया
Modified Date: January 30, 2025 / 11:29 am IST
Published Date: January 30, 2025 11:29 am IST

नयी दिल्ली, 30 जनवरी (भाषा) राष्ट्रीय राजधानी में बृहस्पतिवार को न्यूनतम तापमान 9.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम के औसत तापमान से 0.8 डिग्री सेल्सियस अधिक है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी।

दिल्ली में सुबह साढ़े आठ बजे आर्द्रता का स्तर 97 प्रतिशत रहा।

मौसम विभाग ने दिन में आसमान साफ रहने का पूर्वानुमान व्यक्त किया है और अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार, दिल्ली में सुबह 10 बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 377 था जो ‘बहुत खराब’ श्रेणी में आता है।

शून्य से 50 के बीच एक्यूआई को अच्छा, 51 से 100 के बीच संतोषजनक, 101 से 200 के बीच मध्यम, 201 से 300 के बीच खराब, 301 से 400 के बीच बहुत खराब और 401 से 500 के बीच एक्यूआई को गंभीर श्रेणी में माना जाता है।

भाषा यासिर मनीषा

मनीषा


लेखक के बारे में