दिल्ली में न्यूनतम तापमान 14.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज

दिल्ली में न्यूनतम तापमान 14.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज

दिल्ली में न्यूनतम तापमान 14.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज
Modified Date: March 11, 2023 / 11:14 am IST
Published Date: March 11, 2023 11:14 am IST

नयी दिल्ली, 11 मार्च (भाषा) राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में शनिवार सुबह न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 14.9 डिग्री सेल्सियस रहा।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के मुताबिक, दिल्ली में सुबह साढ़े आठ बजे हवा में आर्द्रता का स्तर 90 प्रतिशत रहा।

मौसम वैज्ञानिकों ने दिन के समय आसमान साफ रहने और अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान जताया है।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों के अनुसार, दिल्ली में शनिवार सुबह नौ बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 204 दर्ज किया गया।

गौरतलब है कि शून्य से 50 के बीच एक्यूआई ‘अच्छा’, 51 से 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 से 200 के बीच ‘मध्यम’, 201 से 300 के बीच ‘खराब’, 301 से 400 के बीच ‘बेहद खराब’ और 401 से 500 के बीच ‘गंभीर’ माना जाता है।

भाषा साजन राजकुमार

राजकुमार


लेखक के बारे में