दिल्ली में हल्की बारिश के आसार, न्यूनतम तापमान 27.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज

दिल्ली में हल्की बारिश के आसार, न्यूनतम तापमान 27.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज

दिल्ली में हल्की बारिश के आसार, न्यूनतम तापमान 27.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज
Modified Date: August 1, 2026 / 10:27 am IST
Published Date: August 1, 2026 10:27 am IST

नयी दिल्ली, एक अगस्त (भाषा) राष्ट्रीय राजधानी में शनिवार को न्यूनतम तापमान 27.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसी के साथ ने दिनभर बहुत हल्की से हल्की बारिश होने के आसार हैं। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी।

आईएमडी के अनुसार, दिल्ली के मुख्य मौसम केंद्र सफदरजंग केंद्र पर न्यूनतम तापमान 27.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, पालम में यह 25.6 डिग्री सेल्सियस, लोधी रोड पर 27.6 डिग्री सेल्सियस और आयानगर में 27.1 डिग्री सेल्सियस रहा।

आईएमडी के एक अधिकारी ने बताया कि दिल्ली में शनिवार को बहुत हल्की से हल्की बारिश हो सकती है और अगले कुछ दिनों तक मौसम की ऐसी ही स्थिति बने रहने का अनुमान है।

मौसम विभाग के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी में शनिवार को अधिकतम तापमान करीब 34 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों के मुताबिक, दिल्ली में शनिवार सुबह नौ बजे का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 76 दर्ज किया गया, जो ‘संतोषजनक’ श्रेणी में है।

सीपीसीबी के मानकों के अनुसार, शून्य से 50 के बीच एक्यूआई को ‘अच्छा’, 51 से 100 को ‘संतोषजनक’, 101 से 200 को ‘मध्यम’, 201 से 300 को ‘खराब’, 301 से 400 को ‘बहुत खराब’ और 401 से 500 को ‘गंभीर’ श्रेणी में रखा जाता है।

भाषा प्रचेता रंजन

रंजन


लेखक के बारे में