Phool Singh Baraiya on Dhirendra Shastri: ‘अंधविश्वास फैलाया जा रहा है’, कथावाचक धीरेंद्र शास्त्री को लेकर कांग्रेस विधायक का विवादित बयान, पीएम मोदी पर भी साधा निशाना

Phool Singh Baraiya on Dhirendra Shastri: 'अंधविश्वास फैलाया जा रहा है', कथावाचक धीरेंद्र शास्त्री को लेकर कांग्रेस विधायक का विवादित बयान, पीएम मोदी पर भी साधा निशाना

Phool Singh Baraiya on Dhirendra Shastri: ‘अंधविश्वास फैलाया जा रहा है’, कथावाचक धीरेंद्र शास्त्री को लेकर कांग्रेस विधायक का विवादित बयान, पीएम मोदी पर भी साधा निशाना

Phool Singh Baraiya on Dhirendra Shastri | Photo Credit: AI

Modified Date: August 1, 2026 / 10:58 am IST
Published Date: August 1, 2026 10:56 am IST
HIGHLIGHTS
  • कांग्रेस MLA फूल सिंह बरैया का विवादित बयान
  • धीरेंद्र शास्त्री जैसे लोग देश में अंधविश्वास बड़ा रहे है
  • पीएम मोदी पर निशाना

ग्वालियर: Phool Singh Baraiya on Dhirendra Shastri कांग्रेस विधायक फूल सिंह बरैया एक बार फिर अपने बयान की वजह से चर्चा में आ गए हैं। उन्होंने कथावाचक धीरेंद्र शास्त्री और पीएम मोदी पर निशाना साधा है और दोनों पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

Phool Singh Baraiya on Dhirendra Shastri दरअसल, कांग्रेस विधायक फूल सिंह बरैया ने हाल ही में आईबीसी 24 से बातचीत की। जिसमें उन्होंने कथावाचक धीरेंद्र शास्त्री और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए अंधविश्वास को बढ़ावा देने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि धीरेंद्र शास्त्री और प्रधानमंत्री मोदी देश में अंधविश्वास फैला रहे हैं। उनका कहना है कि धीरेंद्र शास्त्री जैसे लोग देश में अंधविश्वास बढ़ा रहे हैं और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी उनका समर्थन कर रहे हैं। उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि अगर धीरेंद्र शास्त्री कैंसर जैसी गंभीर बीमारी ठीक करने का दावा करते हैं, तो फिर सरकार एम्स (AIIMS) और ब्लॉक स्तर पर अस्पताल क्यों खोल रही है।

बरैया ने कहा कि भारत के नागरिकों को ये लोग ​अंधविश्वास की ओर धकेल रहे हैं। वैज्ञानिक सोच को नुकसान पहुंच रहा है। उनके मुताबिक, इस तरह के दावों से भारत के विकास और वैज्ञानिक दृष्टिकोण पर नकारात्मक असर पड़ता है।

उन्होंने आगे कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जब विदेश यात्रा करते हैं तो विज्ञान और आधुनिक तकनीक का उपयोग करते हैं। इसी तरह ‘मन की बात’ कार्यक्रम भी विज्ञान और तकनीक की मदद से देशभर के लोगों तक पहुंचता है। ऐसे में सरकार को वैज्ञानिक सोच को बढ़ावा देना चाहिए और अंधविश्वास फैलाने वाले दावों पर रोक लगाने के लिए कदम उठाने चाहिए।

इन्हें भी पढ़ें:-


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

IBC24 डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं, जहां मेरी जिम्मेदारी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति सहित प्रमुख विषयों की खबरों की कवरेज और प्रस्तुति है। वर्ष 2016 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं और अब तक 10 वर्षों का अनुभव प्राप्त किया है। विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए न्यूज़ राइटिंग और डिजिटल टूल्स में दक्षता हासिल की है। मेरे लिए पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है—सटीक, तेज और असरदार जानकारी पाठकों तक पहुंचाना मेरा लक्ष्य है। बदलते डिजिटल दौर में खुद को लगातार अपडेट कर, कंटेंट की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।