दिल्ली में कोरोना वायरस संक्रमण के 44 नए मामले सामने आए

दिल्ली में कोरोना वायरस संक्रमण के 44 नए मामले सामने आए

दिल्ली में कोरोना वायरस संक्रमण के  44 नए मामले सामने आए
Modified Date: November 29, 2022 / 08:48 pm IST
Published Date: October 7, 2021 10:24 pm IST

नयी दिल्ली, सात अक्टूबर (भाषा) दिल्ली में बृहस्पतिवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 44 मामले सामने आए। किसी रोगी की मौत नहीं हुई और संक्रमण की दर 0.07 प्रतिशत रही। सरकार द्वारा साझा किये गए आंकड़ों में यह जानकारी दी गई है।

दिल्ली में कोविड-19 से अक्टूबर में अब तक केवल एक व्यक्ति की मौत हुई है। पिछले महीने संक्रमण से पांच लोगों की मौत हुई थी।

आंकड़ों के अनुसार दिल्ली में 15 और लोग संक्रमण से उबरे हैं।

नए मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की कुल संख्या 14,39,097 हो गई। अब तक 14.13 लाख से अधिक लोग संक्रमण से उबर चुके हैं। मृतकों की संख्या 25,088 है।

स्वास्थ्य बुलेटिन के अनुसार पिछले दिन 43,698 आरटी-पीसीआर समेत कुल 64,079 नमूनों की जांच की गई। उपचाराधीन रोगियों की कुल संख्या फिलहाल 383 है।

भाषा जोहेब माधव

माधव


लेखक के बारे में