Nigeria Truck Accident: सुबह-सुबह भयानक सड़क हादसा! यात्रियों से भरा बेकाबू ट्रक पलटा, एक झटके में 30 लोगों की दर्दनाक मौत, कई घायल
Nigeria Truck Accident: सुबह-सुबह भयानक सड़क हादसा! यात्रियों से भरा बेकाबू ट्रक पलटा, एक झटके में 30 लोगों की दर्दनाक मौत, कई घायल
Nigeria Truck Accident/Image Source: symbolic
- उत्तरी नाइजीरिया में ट्रक हादसा
- 30 लोगों की मौत,
- कई गंभीर रूप से घायल
कानो: Nigeria Truck Accident: उत्तरी नाइजीरिया में एक ट्रक के दुर्घटनाग्रस्त होने से कम से कम 30 लोगों की मौत हो गई और कई अन्य लोग घायल हो गए। प्राधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी।
30 लोगों की दर्दनाक मौत (Nigeria Accident News)
कानो के गवर्नर के कार्यालय के एक बयान के अनुसार, लापरवाही से वाहन चला रहे ट्रक चालक ने कानो के गेजावा स्थानीय सरकारी क्षेत्र के क्वानार बार्डे कस्बे में एक राजमार्ग पर ट्रक से नियंत्रण खो दिया जिससे कम से कम 30 लोगों की मौत हो गई। ट्रक रविवार तड़के कानो के गुजुंगु कस्बे की ओर कुछ यात्रियों और सामान को ले जा रहा था तभी वह दुर्घटनाग्रस्त हो गया।
30 मौतों के बाद गवर्नर का बड़ा बयान (Kano Accident News)
Nigeria Truck Accident: कानो के गवर्नर अब्बा कबीर यूसुफ के प्रवक्ता सुनुसी बतुरे दावाकिन तोफा द्वारा जारी बयान के अनुसार, कई लोग गंभीर रूप से घायल हैं और उन्हें विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। बयान में कहा गया, ‘‘गवर्नर ने इस घटना को हृदयविदारक और न केवल प्रभावित परिवारों बल्कि पूरे कानो राज्य के लोगों के लिए एक बड़ी क्षति बताया।’’
यह भी पढ़ें
- आज से इन राशियों की चमकेगी किस्मत! नौकरी, पैसा और प्यार… जीवन में सबसे बड़ा बदलाव, पढ़ें सोमवार का राशिफल
- बस्तर पंडुम का समापन समारोह आज, गृहमंत्री अमित शाह कार्यक्रम में शामिल होंगे, जानें पूरा मिनट-टू-मिनट शेड्यूल

Facebook


