दिल्ली: शिक्षक ने नाबालिग छात्रों का यौन उत्पीड़न किया, एआई द्वारा निर्मित अश्लील तस्वीरों से धमकाया

दिल्ली: शिक्षक ने नाबालिग छात्रों का यौन उत्पीड़न किया, एआई द्वारा निर्मित अश्लील तस्वीरों से धमकाया

दिल्ली: शिक्षक ने नाबालिग छात्रों का यौन उत्पीड़न किया, एआई द्वारा निर्मित अश्लील तस्वीरों से धमकाया
Modified Date: March 12, 2026 / 11:00 pm IST
Published Date: March 12, 2026 11:00 pm IST

नयी दिल्ली, 12 मार्च (भाषा) उत्तरी दिल्ली के बुराड़ी में ट्यूशन पढ़ाने वाले एक शिक्षक ने कथित तौर पर लगभग दो वर्षों तक तीन नाबालिग छात्राओं का यौन उत्पीड़न किया। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

उसने बताया कि आरोपी ने उन्हें धमकी दी कि अगर उन्होंने इस बारे में किसी से बात की तो उन्हें गंभीर परिणाम भुगतने पड़ेंगे, जिनमें एआई द्वारा निर्मित अश्लील तस्वीरें प्रसारित करना और उनके परिवार के सदस्यों को जान से मार देना शामिल है।

बुराड़ी इलाके की रहने वाली ये लड़कियां एक निजी स्कूल की कक्षा 12 की छात्राएं हैं और पिछले तीन वर्षों से एक कोचिंग संस्थान में ट्यूशन ले रही थीं।

पुलिस ने बताया कि 17 वर्षीय लड़कियों में से एक ने आरोप लगाया कि शिक्षक कक्षाओं के दौरान अक्सर छात्राओं को अनुचित तरीके से छूता था।

सोमवार को एक लड़की की शिकायत के आधार पर, आरोपी शिक्षक के खिलाफ बुराड़ी पुलिस थाने में भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के साथ-साथ यौन अपराधों से बच्चों के संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम की धारा छह के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई, जो गंभीर यौन उत्पीड़न से संबंधित है।

पुलिस ने बताया कि आरोपी फिलहाल फरार है और उसे ढूंढने के लिए पुलिस टीमें गठित की गई हैं और आरोपी को गिरफ्तार करने के प्रयास जारी हैं।

भाषा तान्या प्रशांत

प्रशांत


लेखक के बारे में