Monalisa Marriage News: कुंभ मेले वाली ‘मोनालिसा’ हो गई है लव-जिहाद का शिकार?.. एक्टर बॉयफ्रेंड से की शादी तो परिजनों ने किया ये बड़ा दावा..

Monalisa Marriage News: महेश्वर की वायरल गर्ल मोनालिसा भोसले की केरल युवक से शादी पर विवाद, परिवार और संगठनों ने जताई नाराजगी।

Monalisa Marriage News: कुंभ मेले वाली ‘मोनालिसा’ हो गई है लव-जिहाद का शिकार?.. एक्टर बॉयफ्रेंड से की शादी तो परिजनों ने किया ये बड़ा दावा..

Monalisa Marriage News || Image- The CSR Journal File

Modified Date: March 12, 2026 / 07:17 pm IST
Published Date: March 12, 2026 6:58 pm IST
HIGHLIGHTS
  • वायरल गर्ल मोनालिसा की शादी पर विवाद
  • परिवार और संगठनों ने जताई नाराजगी
  • लव जिहाद के आरोपों से बढ़ी चर्चा

Monalisa Marriage News: खरगोन: जिले की धार्मिक नगरी महेश्वर की रहने वाली और प्रयागराज महाकुंभ में वायरल हुई मोनालिसा भोसले की शादी को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। जानकारी के अनुसार, मोनालिसा ने केरल में मुस्लिम युवक फरहान खान से शादी कर ली है। इस खबर के सामने आने के बाद परिवार और स्थानीय लोगों में नाराजगी देखी जा रही है।

कौन है वायरल गर्ल मोनालिसा?

मोनालिसा सोशल मीडिया पर उस समय चर्चा में आई थीं जब प्रयागराज महाकुंभ में माला बेचते समय उनकी नीली आंखों की तस्वीरें वायरल हुई थीं। इसके बाद वह ‘वायरल गर्ल’ के नाम से मशहूर हो गई थीं। बताया जा रहा है कि वह फिल्म “द डायरी ऑफ मणिपुर” में भी मुख्य भूमिका निभाने वाली थीं।

मोनालिसा के फैसले से परिजन आहत

Monalisa Marriage News: मोनालिसा की शादी से उनके परिवार के लोग काफी नाराज हैं। उनकी बुजुर्ग दादी प्रमिला ने मीडिया से बातचीत में कहा कि मोनालिसा ने गलत कदम उठाया है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि इस फैसले से परिवार और कबीले के लोग आहत हैं।

इस मामले के सामने आने के बाद स्थानीय राजनीतिक और सामाजिक संगठनों के लोग भी मोनालिसा के घर पहुंच रहे हैं। महेश्वर के बीजेपी मंडल अध्यक्ष विक्रम पटेल और हिंदू जागरण मंच के पदाधिकारी परिवार से मुलाकात कर चर्चा कर रहे हैं।

भाजपा-हिंदूवादी संगठन आये सामने

बीजेपी मंडल अध्यक्ष विक्रम पटेल का कहना है कि मोनालिसा एक सीधी-सादी लड़की है और संभव है कि वह किसी साजिश का शिकार हुई हो। उन्होंने कहा कि परिवार के साथ मिलकर इस मामले में जो भी कानूनी कदम जरूरी होंगे, उन्हें उठाया जाएगा।

वहीं हिंदू जागरण मंच के पदाधिकारियों ने भी आरोप लगाया कि यह मामला लव जिहाद से जुड़ा हो सकता है। उनका कहना है कि वे पूरे मामले की जांच की मांग करेंगे और मोनालिसा की “घर वापसी” के लिए भी प्रयास किए जाएंगे। फिलहाल इस मामले को लेकर इलाके में चर्चा का माहौल बना हुआ है।

कौन है मोनालिसा का पति फरमान?

Monalisa Marriage News: कुंभ मेले की वायरल गर्ल मोनालिसा भोंसले ने 11 मार्च को केरल के अरुमनूर स्थित नयनार मंदिर में अपने बॉयफ्रेंड फरमान खान से शादी कर ली। एक्टर फरमान खान उत्तर प्रदेश के बागपत जिले का रहने वाला हैं। फरमान खान ने मलयालम, हिंदी और तमिल फिल्मों में काम किया है। खबरों के मुताबिक़, मोनालिसा के साथ उनका रिश्ता करीब छह महीने पहले शुरू हुआ था जब वे सोशल मीडिया के जरिए जुड़े थे। उनकी पहली मुलाकात मलयालम फिल्म ‘नागम्मा’ के सेट पर हुई थी। इस फिल्म में फरमान खलनायक की भूमिका निभा रहे हैं जबकि मोनालिसा भोंसले मुख्य भूमिका में हैं।

इन्हें भी पढ़ें:-

अमेरिका ने भारत, चीन सहित कई व्यापारिक साझेदारों के खिलाफ जांच शुरू की

उप्र: अमेठी में पुलिस से मुठभेड़ के बाद इनामी बदमाश गिरफ्तार

यह निराशाजनक है कि मैं महिला हंड्रेड में एकमात्र महिला कोच हूं: कीटली

यह भी देखें:-

पेट्रोल की कीमतें कम करने के लिए ‘स्ट्रैटेजिक पेट्रोलियम रिजर्व’ का इस्तेमाल करेंगे: ट्रंप

कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों,कमजोर वैश्विक रुझानों से घरेलू बाजारों में शुरुआती कारोबार में गिरावट

भारत ने जीसीसी देशों, जॉर्डन पर ईरान के हमलों की निंदा करने वाले प्रस्ताव को सह प्रायोजित किया


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown