Israel US Iran War Update: PM मोदी ने ईरान के राष्ट्रपति को घुमाया फोन, इन मुद्दों को लेकर हुई दोनों नेताओं के बीच चर्चा, युद्ध के सामाधान के दिया ये सुझाव

PM मोदी ने ईरान के राष्ट्रपति को घुमाया फोन, इन मुद्दों को लेकर हुई दोनों नेताओं के बीच चर्चा, PM Modi calls Iran's President

Israel US Iran War Update: PM मोदी ने ईरान के राष्ट्रपति को घुमाया फोन, इन मुद्दों को लेकर हुई दोनों नेताओं के बीच चर्चा, युद्ध के सामाधान के दिया ये सुझाव

Israel US Iran War Update. Image Source- IBC24

Modified Date: March 13, 2026 / 12:41 am IST
Published Date: March 12, 2026 11:56 pm IST

नई दिल्लीः Israel US Iran War Update: मिडिल ईस्ट में ईरान, इजराइल और अमेरिका के बीच बढ़ते तनाव के बीच प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ईरान के राष्ट्रपति Masoud Pezeshkian से फोन पर बातचीत की। प्रधानमंत्री मोदी ने इस दौरान मिडिल ईस्ट में शांति और स्थिरता बनाए रखने को लेकर भारत की प्रतिबद्धता दोहराई। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में बढ़ते तनाव के बीच भारत की प्राथमिकता शांति स्थापित करना और हालात को सामान्य बनाए रखना है।

Israel US Iran War Update: पीएम मोदी ने ईरानी राष्ट्रपति को यह भी बताया कि भारत के लिए वहां मौजूद भारतीय नागरिकों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसके साथ ही माल और ऊर्जा के निर्बाध परिवहन को सुनिश्चित करना भी भारत के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। गौरतलब है कि ईरान, इजराइल और अमेरिका के बीच बढ़ते तनाव के कारण मिडिल ईस्ट में स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है, जिसका असर वैश्विक स्तर पर भी देखने को मिल रहा है। ऐसे में भारत स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है।

पीएम मोदी ने किया ट्वीट

भारत में तेल-गैस के संकट से राहत!

दरअसल प्रधानमंत्री मोदी और ईरानी राष्ट्रपति के बातचीत के बाद भारत में तेल और गैस के संभावित संकट से राहत मिलेगी की उम्मीद है। पीएम मोदी ने ने ईरानी राष्ट्रपति से तेल और दूसरे सामानों की आवाजाही को लेकर ईरानी मदद सुनिश्चित करने के लिए कहा है।दोनों नेताओं ने उस रूट में भारतीय लोगों और भारत का सामान लेकर आ रहे जहाजों की सुरक्षा पर चर्चा की है। बता दें कि इराक में अमेरिकन जहाज पर हुए हमले में एक भारतीय की मौत हो गई थी।चीन को ईरान पहले से ही जहाजों को ले जाने दे रहा है।भारत को भी ईरान की तरफ से यह रियायत मिल सकेगी और IRGC उस पर हमला नहीं करेगा।

इन्हें भी पढ़ें:


लेखक के बारे में

सवाल आपका है.. पत्रकारिता के माध्यम से जनसरोकारों और आप से जुड़े मुद्दों को सीधे सरकार के संज्ञान में लाना मेरा ध्येय है। विभिन्न मीडिया संस्थानों में 10 साल का अनुभव मुझे इस काम के लिए और प्रेरित करता है। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रानिक मीडिया और भाषा विज्ञान में ली हुई स्नातकोत्तर की दोनों डिग्रियां अपने कर्तव्य पथ पर आगे बढ़ने के लिए गति देती है।