दिल्ली में प्रेमी ने किशोरी को चाकुओं से गोदा, फिर पत्थर से कुचल कर मार डाला

दिल्ली में प्रेमी ने किशोरी को चाकुओं से गोदा, फिर पत्थर से कुचल कर मार डाला

दिल्ली में प्रेमी ने किशोरी को चाकुओं से गोदा, फिर पत्थर से कुचल कर मार डाला
Modified Date: May 29, 2023 / 03:22 pm IST
Published Date: May 29, 2023 1:38 pm IST

नयी दिल्ली, 29 मई (भाषा) उत्तर-पश्चिमी दिल्ली के शाहबाद डेयरी इलाके में 16 वर्षीय लड़की की कथित तौर पर उसके प्रेमी ने चाकू मारकर हत्या कर दी। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित हो रहा है। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

आरोपी ने कथित तौर पर उसे पत्थर से कुचल कुचल कर मारने से पहले कई बार उस पर चाकू से वार किया।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि लड़की शाहबाद डेयरी में जे. जे. कॉलोनी की निवासी थी। वह सड़क पर बदहवास हालत में मिली।

अधिकारी ने बताया कि वह सड़क से गुजर रही थी जब लड़के ने उसे रोका और उस पर हमला कर दिया।

उन्होंने बताया कि दोनों के बीच प्रेम संबंध थे और शनिवार को उनके बीच झगड़ा हुआ था। रविवार को लड़की अपनी दोस्त के बेटे के जन्मदिन की पार्टी में जा रही थी जब लड़के ने उसे रास्ते में रोका और उस पर हमला कर दिया।

पुलिस ने कहा कि पोस्टमार्टम से ही पुष्टि होगी कि उस पर कितनी बार चाकू से वार किया गया।

पुलिस ने बातया कि आरोपी फरार है और उसकी तलाश जारी है। लड़की के पिता की शिकायत के आधार पर शाहबाद डेयरी थाने में भारतीय दंड संहिता की धारा 302 (हत्या) के तहत मामला दर्ज किया गया है।

भाषा निहारिका नरेश

नरेश


लेखक के बारे में

सवाल आपका है.. पत्रकारिता के माध्यम से जनसरोकारों और आप से जुड़े मुद्दों को सीधे सरकार के संज्ञान में लाना मेरा ध्येय है। विभिन्न मीडिया संस्थानों में 10 साल का अनुभव मुझे इस काम के लिए और प्रेरित करता है। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रानिक मीडिया और भाषा विज्ञान में ली हुई स्नातकोत्तर की दोनों डिग्रियां अपने कर्तव्य पथ पर आगे बढ़ने के लिए गति देती है।