दिल्ली: 2025-26 के शीतकालीन मौसम में पहली बार तापमान 20 डिग्री सेल्सियस से नीचे गिरा

दिल्ली: 2025-26 के शीतकालीन मौसम में पहली बार तापमान 20 डिग्री सेल्सियस से नीचे गिरा

दिल्ली: 2025-26 के शीतकालीन मौसम में पहली बार तापमान 20 डिग्री सेल्सियस से नीचे गिरा
Modified Date: October 10, 2025 / 10:14 pm IST
Published Date: October 10, 2025 10:14 pm IST

नयी दिल्ली, 10 अक्टूबर (भाषा) राष्ट्रीय राजधानी में 2025-26 के शीतकालीन मौसम में शुक्रवार को पहली बार तापमान 20 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया गया, जो ठंड के मौसम के आगमन का संकेत है।

मौसम बदलने के साथ ही शहर में ठंडक का हल्का अहसास हुआ। राष्ट्रीय राजधानी में शुक्रवार को तापमान 18.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम के आंकड़ों के अनुसार, 2024 में 12 अक्टूबर को पारा 20 डिग्री सेल्सियस से नीचे था और उस दिन तापमान 18.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जबकि 2023 में तीन अक्टूबर को ही दिल्ली का न्यूनतम तापमान 18.3 डिग्री सेल्सियस रहा था।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, अधिकतम तापमान 29.9 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 4.3 डिग्री कम है।

सुबह सापेक्ष आर्द्रता 89 प्रतिशत थी और शाम तक यह 62 प्रतिशत दर्ज की गई।

आईएमडी ने शनिवार के लिए आसमान साफ ​​रहने तथा न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान के 31 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का पूर्वानुमान व्यक्त किया है।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार, दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 170 रहा, जो मध्यम श्रेणी में आता है।

सीपीसीबी के अनुसार, शून्य से 50 के बीच एक्यूआई को ‘अच्छा’, 51 से 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 से 200 के बीच ‘मध्यम’, 201 से 300 के बीच ‘खराब’, 301 से 400 के बीच ‘बहुत खराब’ और 401 से 500 के बीच ‘गंभीर’ माना जाता है।

भाषा यासिर दिलीप

दिलीप


लेखक के बारे में