दिल्ली 2 मार्च से ‘ट्राइब्स आर्ट्स फेस्ट’ 2026 की मेजबानी करेगा
दिल्ली 2 मार्च से 'ट्राइब्स आर्ट्स फेस्ट' 2026 की मेजबानी करेगा
नयी दिल्ली, 25 फरवरी (भाषा) आदिवासी मामलों का मंत्रालय दो मार्च से राष्ट्रीय राजधानी में ‘ट्राइब्स आर्ट फेस्ट’ (टीएएफ) 2026 आयोजित कर रहा है, जिसमें 70 से ज़्यादा जाने-माने आदिवासी कलाकार और देश भर से लगभग 30 देसी पारंपरिक कला का प्र्रतिनिधित्व करने वाली 1,000 से ज़्यादा कलाकृतियां एक साथ आ रहे हैं। एक बयान में इसकी जानकारी दी गयी है।
बयान में कहा गया है कि त्रावणकोर हाउस में होने वाला यह महोत्सव ‘‘आदिवासी समुदाय के लिए पहचान, सम्मान और आर्थिक सशक्तीकरण के लिए अच्छे मौके बनाते हुए आदिवासी कला और संस्कृति की पहचान को मज़बूत करने’’ की कोशिश है।
इसमें कहा गया है कि तीन से 13 मार्च तक आम लोगों के लिए यह खुला रहेगा। इसका आयोजन फेडरेशन ऑफ इंडियन चैंबर्स ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (फिक्की) और नेशनल गैलरी ऑफ मॉडर्न आर्ट (एनजीएमए) के साथ मिलकर कर रहा है।
केंद्रीय आदिवासी मामलों के मंत्री जुएल उरांव ने एक बयान में कहा, ‘‘प्रदर्शनकर्ताओं, बाजार की सुविधाओं, क्षमता निर्माण की पहल और संस्थागत सहयोग के ज़रिए, हम एक ऐसा पारिस्थिकी तंत्र बना रहे हैं जो आदिवासी कलाकारों को राष्ट्रीय और वैश्विक मंचों से जोड़ेगा।’’
इस प्रदर्शनी में वारली, डोकरा, भील, बोडो, कोया, पिथौरा जैसी बड़ी आदिवासी कलाएं दिखाई जाएंगी, और जापानी श्याम, राजेश चैत्य वंगड़, सुधा कुमारी, लाडो बाई, किंग्सन स्वर्गियारी और थोर्रेम वेणुमाधवराव जैसे जाने-माने आदिवासी कलाकार भी हिस्सा लेंगे।
भाषा राजेश राजेश रंजन
रंजन

Facebook


