दिल्ली में रविवार को साफ रहेगा आसमान

Ads

दिल्ली में रविवार को साफ रहेगा आसमान

  •  
  • Publish Date - October 10, 2021 / 10:37 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:04 PM IST

नयी दिल्ली, 10 अक्टूबर (भाषा) राष्ट्रीय राजधानी में रविवार को न्यूनतम तापमान मौसम के औसत तापमान से दो डिग्री ज्यादा, 22.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी।

हवा में नमी का स्तर 71 प्रतिशत दर्ज किया गया।

मौसम वैज्ञानिकों ने दिन भर आसमान साफ रहने का अनुमान व्यक्त किया है। अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों के मुताबिक वायु गुणवत्ता सूचकांक मध्यम श्रेणी में 173 दर्ज किया गया।

शून्य से 50 डिग्री सेल्सियस के बीच के एक्यूआई को 50, 51 से 100 के बीच संतोषजनक, 101 से 200 के बीच मध्यम, 201 से 300 के बीच खराब, 301 से 400 के बीच बहुत खराब और 401 से 500 के बीच गंभीर श्रेणी का माना जाता है।

भाषा

नेहा प्रशांत

प्रशांत