दिल्ली: हादसे के बाद हवाई अड्डे और आस-पास के इलाकों में यातायात प्रभावित

Ads

दिल्ली: हादसे के बाद हवाई अड्डे और आस-पास के इलाकों में यातायात प्रभावित

  •  
  • Publish Date - August 11, 2026 / 05:30 PM IST,
    Updated On - August 11, 2026 / 05:30 PM IST

नयी दिल्ली, 11 अगस्त (भाषा) दिल्ली में सोमवार को दुर्घटना के बाद इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय (आईजीआई) हवाई अड्डे के टर्मिनल-3 (टी-3) और आसपास के इलाकों में गाड़ियों की आवाजाही प्रभावित हुई और गुस्साए स्थानीय लोगों ने सड़क का एक हिस्सा अवरुद्ध कर दिया। दिल्ली यातायात पुलिस ने यह जानकारी दी।

यातायात अधिकारियों के अनुसार, दुर्घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों के अवरोध के कारण एनएसजी रेड लाइट और टी-3 के बीच सड़क बंद कर दी गई है ।

दिल्ली यातायात पुलिस ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘पुलिस कॉलोनी के सामने, मेहरम नगर में एक घातक सड़क दुर्घटना के कारण, एनएसजी रेड लाइट और टी-3 के बीच सड़क स्थानीय ग्रामीणों के अवरोध के कारण बंद है।’

प्रभावित हिस्से पर यातायात की गति धीमी रहने की संभावना है। यात्रियों को सलाह दी जाती है कि वे इस क्षेत्र से बचें।

महिपालपुर से टी-3 की ओर जाने वाले यात्रियों को महिपालपुर में एनएच-48 कट के माध्यम से वैकल्पिक मार्ग लेने की सलाह दी गई है।

यातायात पुलिस ने कहा कि टी-3 से टी-1, धौला कुआं और महिपालपुर की ओर आने वाली गाड़ियों को धौला कुआं कट से वैकल्पिक मार्ग पर भेजा जा रहा है।

दुर्घटना के बारे में अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है।

भाषा नोमान नोमान नरेश

नरेश