दिल्ली-जयपुर के बीच यातायात बाधित रहने के बीच दिल्ली यातायात पुलिस ने परामर्श जारी किया
दिल्ली-जयपुर के बीच यातायात बाधित रहने के बीच दिल्ली यातायात पुलिस ने परामर्श जारी किया
नयी दिल्ली, सात जुलाई (भाषा) राष्ट्रीय राजमार्ग 48 पर दिल्ली-जयपुर मार्ग का एक हिस्सा गुरुग्राम में धंसने के बाद दिल्ली पुलिस ने मंगलवार को एक परामर्श जारी कर यात्रियों को यातायात जाम के प्रति आगाह किया और उन्हें वैकल्पिक मार्ग अपनाने की सलाह दी।
एहतियात के तौर पर राजमार्ग पर दो लेन बंद होने से जयपुर की ओर जाने वाला यातायात प्रभावित रहने की संभावना है, जिस कारण इफको चौक से नरसिंहपुर तक लगभग 8 से 10 किलोमीटर तक जाम रहेगा।
दिल्ली पुलिस के परामर्श में यात्रियों को सलाह दी गई है कि जहां भी संभव हो अर्बन एक्सटेंशन रोड (यूईआर)-द्वारका एक्सप्रेसवे मार्ग का उपयोग करें और प्रभावित खंड के पास गति सीमा का पालन करें।
गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण (जीएमडीए) सड़क के नीचे पाइप कल्वर्ट को पुशिंग तकनीक से स्थापित करने का काम कर रही थी। इसी दौरान राजमार्ग का एक हिस्सा धंस गया।
भाषा नोमान नोमान दिलीप
दिलीप

Facebook


