Delhi Weather Update: नौतपा के बीच लोगों को मिलेगी राहत! कल से लगातार चार दिनों तक होगी बारिश, मौसम विभाग ने जताई संभावना
Delhi Weather Update: नौतपा के बीच लोगों को मिलेगी राहत! कल से लगातार चार दिनों तक होगी बारिश, मौसम विभाग ने जताई संभावना
Delhi Weather Update | Photo Credit: AI
- दिल्ली में बदलेगा मौसम का मिजाज
- चार दिनों तक बारिश की संभावना
- तापमान में आएगी गिरावट
नई दिल्ली: Delhi Weather Update भीषण गर्मी और तेज धूप के लिए प्रसिद्ध नौतपा (Nautapa 2026) की शुरुआत हो चुकी है। इस दौरान हीटवेव और तापमान भी बढ़ेगा। (Heatwave Alert) तापमान 45°C से ज्यादा बना रह सकता है। वहीं बात करें देश की राजधानी दिल्ली की तो यहां नौतपा के बीच मौसम का मिजाज बदला हुआ नजर आ रहा है। मौसम विभाग ने अगले चार दिनों तक हल्की बारिश की संभावना जताई है। (Delhi Rain Alert) हालांकि, बुधवार के लिए लू का अलर्ट जारी किया गया है।
Delhi Weather News मौसम विभाग के अनुसार, 28 मई गुरुवार को दिल्ली में मौसम का मिजाज बदल सकता है। इस दौरान तापमान में भी गिरावट आ सकती है। मौसम विभाग के अनुसार 28 मई से उत्तर-पश्चिम भारत में एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की संभावना है, जिसका असर दिल्ली क्षेत्र पर भी पड़ेगा।
28 से 31 मई के बीच बारिश और तूफान
मौसम विभाग ने 28 से 31 मई के बीच हर दिन हल्की बारिश और आंधी तूफान की संभावना जताई है। जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी। अगले दो दिनों तक अधिकतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा, इसके बाद इसमें 5 से 7 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने की संभावना है। न्यूनतम तापमान भी स्थिर रहने के बाद 3 से 4 डिग्री सेल्सियस तक कम हो सकता है।
इन्हें भी पढ़ें:-
- Vande Bharat: विवादों का ‘बकरा’.. चढ़ा सियासी पारा! लखनऊ से मुबई तक ‘कुर्बानी’ पर लड़ाई! जानिए आखिर क्यों बन रही तनातनी की स्थिति
- शह मात The Big Debate: संत, महंत..भिड़ंत! संतो के निशाने पर आए चरणदास महंत, क्या बयान से मजबूत होगी कांग्रेस की सनातन विरोधी छवि?
- Eid Ul Adha Latest News: ईद को लेकर अलर्ट में शासन-प्रशासन.. यहां किया गया निगरानी कमेटी का गठन, जानें किन चीजों पर रहेगी बारीक नजर

Facebook


