Ritu Jaisawal Joins BJP: बिहार में तेजस्वी को फिर बड़ा झटका.. इस महिला नेत्री को नहीं मिला था RJD से टिकट, अब थाम लिया भाजपा का दामन, PM मोदी पर दिया बड़ा बयान..
Ritu Jaisawal Joins BJP Bihar: आरजेडी छोड़ने के बाद रितु जायसवाल भाजपा में शामिल हुईं, बिहार चुनाव से पहले सियासी हलचल तेज हुई।
Ritu Jaisawal Joins BJP || Image- PTI News File
- रितु जायसवाल ने आरजेडी छोड़कर भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।
- विधानसभा टिकट विवाद के बाद आरजेडी से उनकी नाराजगी बढ़ी थी।
- बीजेपी में शामिल होते ही उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी की योजनाओं की तारीफ की।
नई दिल्ली: बिहार की राजनीति में बड़ा सियासी बदलाव देखने को मिला है। रितु जायसवाल ने राष्ट्रीय जनता दल छोड़कर भाजपा का दामन थाम लिया है। बिहार बीजेपी अध्यक्ष संजय सरावगी ने उन्हें औपचारिक रूप से पार्टी की सदस्यता दिलाई। (Ritu Jaisawal Joins BJP Bihar) रितु जायसवाल पहले आरजेडी महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष रह चुकी हैं। वह पिछले लोकसभा चुनाव में शिवहर सीट से आरजेडी के टिकट पर चुनाव भी लड़ चुकी हैं। बिहार की राजनीति में उन्हें “मुखिया दीदी” के नाम से भी जाना जाता है।
विधानसभा टिकट नहीं मिलने से बढ़ी नाराजगी
बताया जा रहा है कि पिछले कुछ महीनों से रितु जायसवाल और आरजेडी नेतृत्व, खासकर तेजस्वी के बीच संबंध अच्छे नहीं चल रहे थे। विवाद की मुख्य वजह 2025 बिहार विधानसभा चुनाव में परिहार सीट से टिकट नहीं मिलना बताया जा रहा है। टिकट नहीं मिलने से नाराज होकर रितु जायसवाल ने पार्टी के खिलाफ बगावत कर दी और निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में चुनाव मैदान में उतर गईं। हालांकि उन्हें चुनाव में जीत नहीं मिली। इसके बाद आरजेडी ने इसे अनुशासनहीनता मानते हुए उन्हें छह साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया था।
बीजेपी में शामिल होते ही मोदी सरकार की तारीफ
बीजेपी में शामिल होने के बाद रितु जायसवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्र सरकार की योजनाओं की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि बीजेपी हमेशा “नेशन फर्स्ट” की सोच के साथ काम करती है। (Ritu Jaisawal Joins BJP Bihar) रितु जायसवाल ने कहा कि पहले वह केवल एक विचारधारा को ही देख पाती थीं, लेकिन अब उन्हें महसूस हुआ कि प्रधानमंत्री मोदी हर वर्ग और हर विचारधारा के लोगों के बारे में सोचते हैं। उन्होंने कहा कि समाज के अंतिम पंक्ति में बैठे व्यक्ति को मुख्यधारा से जोड़ना सबसे जरूरी है और इस दिशा में केंद्र सरकार की योजनाओं ने सबसे बड़ा काम किया है।
बिहार चुनाव से पहले बढ़ी सियासी हलचल
रितु जायसवाल के बीजेपी में शामिल होने को बिहार की राजनीति में अहम माना जा रहा है। खासकर ऐसे समय में जब राज्य में राजनीतिक समीकरण तेजी से बदल रहे हैं और सभी दल आगामी चुनावों की तैयारी में जुटे हैं। राजनीतिक जानकारों का मानना है कि रितु जायसवाल के बीजेपी में आने से पार्टी को महिला और ग्रामीण वोटरों के बीच फायदा मिल सकता है।
‘Glad to join PM Modi’s vision’, says Ritu Jaiswal on switching from RJD to BJP.
She will definitely add votes to BJP’s tally in her constituency pic.twitter.com/275sC38V3y
— News Arena India (@NewsArenaIndia) May 26, 2026
इन्हें भी पढ़ें:
पहली विश्व योगासन चैंपियनशिप से पूर्व मांडविया ने कहा, ओलंपिक में शामिल करने की कोशिश जारी
उप्र: सोशल मीडिया पोस्ट के जरिये धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने के आरोप में दो गिरफ्तार
क्या बीजिंग दुनिया का ‘नया केंद्र’ है? चीन सुर्खियों में बना हुआ है पर उसके प्रभाव भी सीमित
बीजद के पूर्व सांसद देवाशीष सामंतराय भाजपा में शामिल, मोदी के नेतृत्व को सराहा
राष्ट्रपति मुर्मू ने सिक्किम का तीन दिवसीय दौरा शुरू किया, भारत-चीन सीमा जाएंगी
महाराष्ट्र कैबिनेट ने सावंतवाड़ी रेलवे स्टेशन का नाम बदलकर मधु दंडवते के नाम पर रखने को मंजूरी दी

Facebook


