Bhupesh Baghel Controversial Statement: ‘हमारी सरकार आएगी तो’.. पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने SP और IG को दी चेतावनी, कहा- कांग्रेस ने चूड़ियां नहीं पहन रखी है..
'हमारी सरकार आएगी तो'.. पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने SP और IG को दी चेतावनी, Bhupesh Baghel Controversial Statement
सूरजपुर। Bhupesh Baghel Controversial Statement: नगरीय निकाय चुनाव प्रचार के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पुलिस प्रशासन को लेकर तीखी चेतावनी दी। सूरजपुर जिले में आयोजित सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने टीआई से लेकर एसपी और आईजी स्तर के अधिकारियों को निशाने पर लेते हुए कहा कि “सरकार आती-जाती रहती है, लेकिन टीआई समझ लें कि हमारी भी सरकार आएगी, तब हम भी सब याद रखेंगे।”
Bhupesh Baghel Controversial Statement: भूपेश बघेल ने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं और नेताओं के खिलाफ कार्रवाई को लेकर पार्टी चुप बैठने वाली नहीं है। उन्होंने मंच से कहा कि जब प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज और वरिष्ठ नेता टीएस सिंहदेव धरने पर बैठ सकते हैं तो प्रदेश कांग्रेस ने “चूड़ियां नहीं पहन रखी हैं। सभा के दौरान बघेल ने प्रशासनिक अधिकारियों पर सत्ता के दबाव में काम करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में जनता की आवाज दबाने का प्रयास किया जा रहा है, लेकिन कांग्रेस इसका पुरजोर विरोध करेगी। पूर्व मुख्यमंत्री के इस बयान के बाद प्रदेश की राजनीति में नया विवाद खड़ा होने की संभावना जताई जा रही है।
ये भी पढ़ें
- Manendragarh ACB Raid: छत्तीसगढ़ में घूस लेते पकड़ाया सरकारी कर्मचारी, बिजली कनेक्शन देने के बदले मांगी थी रिश्वत, ACB ने फिल्मी स्टाइल में दबोचा
- Sushil Anand Shukla On Purandar Mishra Fraud Case: बीजेपी विधायक से ठगी पर गरमाई सियासत, कांग्रेस ने कहा- भाजपा विधायकों के दिन बादल सही नहीं चल रहे
- MLA Purandar Mishra Fraud Case: राष्ट्रीय अध्यक्ष के फर्जी पीए के झांसे में फंस गए छत्तीसगढ़ के भाजपा विधायक, फटाफट ट्रांसफर कर दिए पैसे, जानिए कितने का लगा चूना?
- RCB VS GT Qualifier 1 Pitch Report: धर्मशाला में बारिश या RCB की सुनामी? आज कौन कटाएगा फाइनल का टिकट! यहां जानिए पिच रिपोर्ट और हेड टू हेड रिकॉर्ड
- Dr Ramchandra Sunita Godbole Padma Shri: जंगलों में रहकर 1 लाख मरीजों का किया मुफ्त इलाज! गोडबोले दंपति को राष्ट्रपति ने किया सम्मानित, सीएम साय ने दी बधाई, बताया छत्तीसगढ़ का गौरव

Facebook


