Mitchell Marsh Pakistan Tour: पूरा IPL सीजन खेलने वाले ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पाकिस्तान दौरे से पहले हुआ घायल.. बोर्ड ने सौंपी इस युवा खिलाड़ी को कमान, भड़के पड़ोसी देश के क्रिकेट फैंस..

Mitchell Marsh Avoid Pakistan Tour: मार्श के चोट के बाद पाकिस्तान के खिलाफ एकदिवसीय श्रृंखला में ऑस्ट्रेलिया की कप्तानी करेंगे इंग्लिस

Mitchell Marsh Pakistan Tour: पूरा IPL सीजन खेलने वाले ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पाकिस्तान दौरे से पहले हुआ घायल.. बोर्ड ने सौंपी इस युवा खिलाड़ी को कमान, भड़के पड़ोसी देश के क्रिकेट फैंस..

Mitchell Marsh Avoid Pakistan Tour || Image- ESPN

Modified Date: May 26, 2026 / 10:43 pm IST
Published Date: May 26, 2026 10:40 pm IST
HIGHLIGHTS
  • मिचेल मार्श टखने की चोट के कारण पाकिस्तान दौरे से बाहर हुए।
  • जोश इंग्लिस पाकिस्तान के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया टीम की कप्तानी करेंगे।
  • पैट कमिंस और ट्रेविस हेड आईपीएल प्लेऑफ के चलते उपलब्ध नहीं रहेंगे।

इस्लामाबाद: क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने मंगलवार को बताया कि चोटिल मिचेल मार्श की जगह पाकिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की एकदिवसीय श्रृंखला में जोश इंग्लिस ऑस्ट्रेलिया के कप्तान होंगे। मार्श को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में खेलते समय टखने में चोट लग गई थी जिसके बाद वह लखनऊ सुपर जाइंट्स का आखिरी लीग मैच खेले बिना ही स्वदेश लौट आए। पर्थ में उनकी आगे की मेडिकल जांच और इलाज होगा। (Mitchell Marsh Avoid Pakistan Tour) ऑस्ट्रेलिया के 50 ओवर के नियमित कप्तान पैट कमिंस और उप कप्तान ट्रेविस हेड आईपीएल प्ले ऑफ की वजह से इस श्रृंखला में नहीं खेल पाएंगे। एकदिवसीय श्रृंखला शनिवार को रावलपिंडी में शुरू होगी।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े

बाकी दो मैच दो और चार जून को लाहौर में खेले जाएंगे। विकेटकीपर-बल्लेबाज इंग्लिस ने नवंबर 2024 में भी ऑस्ट्रेलिया की कप्तानी की थी। उन्होंने तब भी पाकिस्तान के खिलाफ यह जिम्मेदारी संभाली थी और तब भी कई मुख्य खिलाड़ी टीम का हिस्सा नहीं थे। पाकिस्तान में खेलने के बाद ऑस्ट्रेलिया की टीम बांग्लादेश के सीमित ओवरों के दौरे पर जाएगी। तेज गेंदबाज कमिंस, जोश हेजलवुड और मिचेल स्टार्क इन दोनों ही दौरों पर टीम का हिस्सा नहीं होंगे।

जारी है IPL का पहला क्वालीफायर मुकाबला

उधर आईपीएल के पहले क्वालीफायर में आरसीबी के कप्तान रजत पाटीदार की 93 रन की विस्फोटक पारी की बदौलत रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) ने इंडियन प्रीमियर लीग के पहले क्वालीफायर में मंगलवार को गुजरात टाइटंस के खिलाफ पांच विकेट पर 254 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया।

पाटीदार ने मात्र 33 गेंदों की पारी में नौ छक्के और पांच चौके जड़े। उन्होंने कुछ जीवनदान मिलने के बाद अंत के ओवरों में गेंदबाजों की जमकर धुनाई की और मैच का रुख पूरी तरह बदल दिया। अनुभवी विराट कोहली और कृणाल पंड्या ने 43-43 रनों की पारियां खेलीं। (Mitchell Marsh Avoid Pakistan Tour) आरसीबी की पारी की शुरुआत बेहद आक्रामक अंदाज में हुई, जहां वेंकटेश अय्यर ने मोहम्मद सिराज के खिलाफ शानदार स्ट्रोकप्ले दिखाते हुए शुरुआती ओवरों में तीन चौके लगाए। कागिसो रबाडा ने हालांकि उन्हें 19 रन पर पवेलियन भेज दिया। रबाडा ने अपने तेज और उछाल भरे स्पेल से कोहली को भी कड़ी चुनौती दी, लेकिन कोहली ने धैर्य और तकनीक के साथ खुद को संभालते हुए 43 रनों की तेज पारी खेली।

दूसरे छोर पर देवदत्त पडिक्कल ने भी 30 रन बनाकर अच्छा योगदान दिया। दोनों बल्लेबाजों ने मिलकर पावरप्ले में टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया और आरसीबी को छह ओवरों के बाद एक विकेट पर 76 रन तक पहुंचा दिया। गुजरात टाइटंस ने मध्य ओवरों में सधी हुई गेंदबाजी के दम पर मुकाबले में वापसी करने की कोशिश की। राशिद खान ने कसी हुई गेंदबाजी करते हुए रन गति पर लगाम लगाई और दबाव बनाए रखा। इसके बाद जेसन होल्डर ने दो गेंदों के भीतर बड़ा असर डालते हुए विराट कोहली और देवदत्त पडिक्कल को पवेलियन भेज दिया, जिससे आरसीबी की रफ्तार अचानक थम गई। कुलवंत खेजरोलिया ने भी शुरुआत में कसी हुई गेंदबाजी की, और इस बीच ऐसा लगने लगा कि गुजरात टाइटंस ने मैच पर नियंत्रण फिर से हासिल कर लिया है।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे Instagram Page को Follow करें

मैच का रुख हालांकि 14वें ओवर में पूरी तरह बदल गया, जब रजत पाटीदार को प्रसिद्ध कृष्णा की गेंदों पर दो बार जीवनदान मिला। उस समय पाटीदार 18 और 20 रन के आसपास खेल रहे थे। इसके बाद कुलवंत खेजरोलिया का एक ओवर काफी महंगा साबित हुआ, जिसमें खराब क्षेत्ररक्षण और दो नो-बॉल व एक वाइड सहित कुल 28 रन बने। पाटीदार ने फिर मौके का पूरा फायदा उठाते हुए आक्रामक बल्लेबाजी की और राशिद खान तथा अन्य गेंदबाजों पर लगातार प्रहार किया। इस दौरान पंड्या ने भी तेज पारी खेली। (Mitchell Marsh Avoid Pakistan Tour) दोनों के बीच चौथे विकेट के लिए 95 रनों की तेज साझेदारी को रबाडा ने तोड़ा, लेकिन तब तक पाटीदार टीम को बेहद मजबूत स्थिति में पहुंचा चुके थे। उन्होंने छक्का लगाकर अपना अर्धशतक पूरा किया और अंत तक आक्रामक खेल जारी रखा। आरसीबी ने आखिरी छह ओवरों में 114 रन जोड़कर आईपीएल प्लेऑफ इतिहास के सबसे बड़े स्कोरों में से एक खड़ा कर दिया।

इन्हें भी पढ़ें:

पहली विश्व योगासन चैंपियनशिप से पूर्व मांडविया ने कहा, ओलंपिक में शामिल करने की कोशिश जारी

उप्र: सोशल मीडिया पोस्ट के जरिये धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने के आरोप में दो गिरफ्तार

क्या बीजिंग दुनिया का ‘नया केंद्र’ है? चीन सुर्खियों में बना हुआ है पर उसके प्रभाव भी सीमित

बीजद के पूर्व सांसद देवाशीष सामंतराय भाजपा में शामिल, मोदी के नेतृत्व को सराहा

राष्ट्रपति मुर्मू ने सिक्किम का तीन दिवसीय दौरा शुरू किया, भारत-चीन सीमा जाएंगी

महाराष्ट्र कैबिनेट ने सावंतवाड़ी रेलवे स्टेशन का नाम बदलकर मधु दंडवते के नाम पर रखने को मंजूरी दी


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown