दिल्ली में महिला से दुष्कर्म, दो गिरफ्तार

दिल्ली में महिला से दुष्कर्म, दो गिरफ्तार

दिल्ली में महिला से दुष्कर्म, दो गिरफ्तार
Modified Date: November 29, 2022 / 07:52 pm IST
Published Date: August 19, 2021 12:56 pm IST

नयी दिल्ली, 19 अगस्त (भाषा) उत्तर-पूर्वी दिल्ली के शास्त्री पार्क इलाके में एक कार में दो लोगों ने एक महिला से कथित तौर पर दुष्कर्म किया। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि पीड़िता को आरोपी नौकरी देने के नाम पर शहर लेकर आए थे। ये सभी उत्तर प्रदेश के नोएडा के सूरजपुर के रहनेवाले हैं। एक अधिकारी ने बताया कि महिला ने 16 अगस्त को पुलिस में शिकायत दर्ज कराई, जिसके आधार पर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया।

उन्होंने बताया कि पीड़िता का बयान दर्ज कर चिकित्सकीय जांच कराया गया। वहीं उससे बातचीत की गई और परामर्श दिया गया।

अधिकारी ने बताया कि महिला की शिकायत और उसकी चिकित्सकीय जांच रिपोर्ट के आधार पर भारतीय दंड संहिता की धारा 376-डी (सामूहिक दुष्कर्म) और 506 (आपराधिक धौंस-धमकी) का मामला दर्ज कर लिया गया।

भाषा स्नेहा शाहिद

शाहिद


लेखक के बारे में