दिल्ली : प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या करने वाली महिला 10 साल बाद गिरफ्तार

दिल्ली : प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या करने वाली महिला 10 साल बाद गिरफ्तार

दिल्ली : प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या करने वाली महिला 10 साल बाद गिरफ्तार
Modified Date: November 29, 2022 / 08:43 pm IST
Published Date: July 19, 2021 2:09 pm IST

नयी दिल्ली, 19 जुलाई (भाषा) दिल्ली में प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या करने के 10 साल बाद आखिरकार आरोपी 28 वर्षीय महिला को राजस्थान के अलवर से गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। पुलिस के मुताबिक आरोपी महिला की पहचान शकुंतला के रूप में की गयी है, उसने 2011 में कमल सिंगला के साथ मिलकर 22 वर्षीय अपने पति रवि कुमार की हत्या कर दी थी। पुलिस ने बताया कि कमल सिंगला शकुंतला का प्रेमी था, लेकिन शकुंतला की इच्छा के विरुद्ध उसकी शादी रवि कुमार से कर दी गयी थी। पति की हत्या करने के बाद से वह कमल के साथ ही रह रही थी और दोनों ने 2017 में शादी भी कर ली थी।

पुलिस के मुताबिक कमल को 2019 में गिरफ्तार कर लिया गया था और वह इस समय अलवर की एक जेल में बंद है। इस मामले में कमल के चालक गणेश को भी गिरफ्तार किया गया था, लेकिन शकुंतला भागने में सफल रही थी और लगातार पुलिस को चकमा दे रही थी। पुलिस ने शकुंतला की गिरफ्तारी पर 50 हजार रुपये का इनाम भी घोषित किया था।

पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक शकुंतला ने पूछताछ में बताया कि उसने कमल के साथ मिलकर अपने पति की हत्या करने का षड़यंत्र रचा, क्योंकि उसकी इच्छा के विरूद्ध उसकी शादी की गयी थी।

दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा में संयुक्त आयुक्त आलोक कुमार ने बताया कि शकुंतला के अलवर में कहीं छिपे होने की सूचना मिलने पर उसे पकड़ने के लिए एक टीम गठित की गयी।

आलोक कुमार ने कहा, ‘‘ पुलिस की टीम ने अलवर में लगभग 15 दिन बिताए और आखिरकार शनिवार को उसका पता लगाने और उसे पकड़ने में कामयाब रही।’’

भाषा रवि कांत उमा

उमा


लेखक के बारे में