पिछले 10 साल में अधिकारों से वंचित रहे दिल्लीवासी आम आदमी पार्टी को सत्ता से बाहर कर देंगे: जयशंकर
पिछले 10 साल में अधिकारों से वंचित रहे दिल्लीवासी आम आदमी पार्टी को सत्ता से बाहर कर देंगे: जयशंकर
नयी दिल्ली, एक फरवरी (भाषा) दिल्ली विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उम्मीदवारों के लिए प्रचार कर रहे पार्टी नेता और विदेश मंत्री एस जयशंकर ने शनिवार को दावा किया कि शहर के लोग पांच फरवरी को ‘आप’ सरकार को सत्ता से बाहर कर देंगे, क्योंकि पिछले दस सालों में लोगों को उनके अधिकारों से वंचित रखा गया है।
जेएलएन स्टेडियम में दक्षिण भारतीय समुदाय के लोगों को संबोधित करते हुए जयशंकर ने कहा कि महिलाओं को हर महीने 2500 रुपये, अटल कैंटीन और 70 साल से अधिक उम्र के बुजुर्गों के लिए मुफ्त इलाज और अन्य लाभ देने का भाजपा का संकल्प पत्र प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की गारंटी है।
विदेश मंत्री ने कहा कि विदेशी नेता उनसे मुफ्त राशन, गरीबों के लिए घर, उज्ज्वला योजना के तहत दिए जाने वाले गैस सिलेंडर और देश की अन्य पहल के बारे में जानने के लिए उत्सुक रहते हैं।
उन्होंने कहा कि देश में जिन लोगों को घर दिए गए हैं, उनकी संख्या जापान की आबादी से भी ज्यादा है, जबकि रसोई गैस सिलेंडर पाने वालों की संख्या जर्मनी की आबादी से भी ज्यादा है।
जयशंकर ने कहा, ‘‘हालांकि, मैं एक बात छिपाता हूं... मुझे उन्हें यह बताने में शर्म आती है कि भारत की राजधानी में लोगों को आवास, गैस सिलेंडर और आयुष्मान भारत योजना का लाभ नहीं मिल रहा है।’’
उन्होंने दावा किया कि दिल्ली में आम आदमी पार्टी (आप) की सरकार ने इन योजनाओं को लागू नहीं किया है।
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि राजधानी होने के नाते दिल्ली को देश में हो रहे बेहतरीन कामकाज का मॉडल होना चाहिए, लेकिन पिछले 10 सालों में यह पिछड़ गई है।
आम आदमी पार्टी 2015 से दिल्ली पर शासन कर रही है।
जयशंकर ने कहा, ‘‘पानी, बिजली, रसोई गैस सिलेंडर, घर और स्वास्थ्य आपका अधिकार है। दिल्ली के लोगों को पिछले 10 सालों में उनके अधिकार नहीं मिले। इसलिए पांच फरवरी को वे तय करेंगे कि इस सरकार को सत्ता में रहना चाहिए या नहीं।’’
दिल्ली की 70 विधानसभा सीटों के लिए पांच फरवरी को चुनाव होंगे। ‘आप’, भाजपा और कांग्रेस के बीच त्रिकोणीय मुकाबले के नतीजे आठ फरवरी को घोषित किए जाएंगे।
भाषा वैभव नोमान
नोमान
नोमान
लेखक के बारे में
Web Title: पिछले 10 साल में अधिकारों से वंचित रहे दिल्लीवासी आम आदमी पार्टी को सत्ता से बाहर कर देंगे: जयशंकर
स्वच्छ और टिकाऊ परिवहन व्यवस्था ‘विकसित दिल्ली’ के लिए जरूरी : उपराज्यपाल संधू
30 Sept 2026 | 5:24 pmसत्यमेव जयते, उच्चतम न्यायालय का ध्येय वाक्य उपनिषद व महाभारत से जुड़ा: एनसीईआरटी पाठ्यपुस्तक
30 Sept 2026 | 5:23 pmजम्मू कश्मीर विधानसभा की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित
30 Sept 2026 | 5:21 pmहमार प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री से मुलाकात की, समुदाय की समस्याएं बताईं
30 Sept 2026 | 5:20 pm‘इंडिया’ गठबंधन का निर्वाचन आयोग मामले पर राष्ट्रव्यापी अभियान का फैसला, मतपत्र से चुनाव की मांग
30 Sept 2026 | 5:16 pmबंगाल उपचुनाव से कांग्रेस और तृणमूल के ममता गुट के बीच रिश्तों की दिशा तय होने की संभावना
30 Sept 2026 | 5:13 pmलालू और परिवार के खिलाफ भूमि के बदले नौकरी घोटाले में अदालत नए सिरे से दलीलें सुनेगी
30 Sept 2026 | 5:11 pmजोधपुर में 33 प्रतिशत बारिश की कमी, सूखे से निपटने के लिए आकस्मिक योजना बनाए सरकार : गहलोत
30 Sept 2026 | 5:06 pm