दिल्ली में मध्यम श्रेणी में दर्ज की गई वायु गुणवत्ता

दिल्ली में मध्यम श्रेणी में दर्ज की गई वायु गुणवत्ता

दिल्ली में मध्यम श्रेणी में दर्ज की गई वायु गुणवत्ता
Modified Date: March 23, 2023 / 09:54 am IST
Published Date: March 23, 2023 9:54 am IST

नयी दिल्ली, 23 मार्च (भाषा) राष्ट्रीय राजधानी में बृहस्पतिवार को न्यूनतम तापमान 14.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम के औसत तापमान में से दो डिग्री सेल्सियस कम है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी।

विभाग के अनुसार, दिन में आशिंक रूप से बादल छाए रहने और अधिकतम तापमान के 30 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों के अनुसार, सुबह नौ बजे समग्र वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 163 (मध्यम श्रेणी) दर्ज किया गया।

शून्य और 50 के बीच एक्यूआई को ‘अच्छा’, 51 और 100 के बीच एक्यूआई को ‘संतोषजनक’, 101 और 200 के बीच ‘मध्यम’, 201 और 300 के बीच ‘खराब’, 301 और 400 के बीच ‘बेहद खराब’ तथा 401 और 500 के बीच एक्यूआई को ‘गंभीर’ माना जाता है।

सुबह साढ़े आठ बजे सापेक्ष आर्द्रता 80 प्रतिशत दर्ज की गई।

भाषा सिम्मी निहारिका

निहारिका


लेखक के बारे में