दिल्ली में सुबह वायु गुणवत्ता ‘बेहद खराब’ रही, एक्यूआई 387 दर्ज किया गया

दिल्ली में सुबह वायु गुणवत्ता ‘बेहद खराब’ रही, एक्यूआई 387 दर्ज किया गया

दिल्ली में सुबह वायु गुणवत्ता ‘बेहद खराब’ रही, एक्यूआई 387 दर्ज किया गया
Modified Date: November 8, 2024 / 10:55 am IST
Published Date: November 8, 2024 10:55 am IST

नयी दिल्ली, आठ नवंबर (भाषा) राष्ट्रीय राजधानी में वायु गुणवत्ता शुक्रवार सुबह भी ‘बेहद खराब’ श्रेणी में रही और एक्यूआई 387 दर्ज किया गया।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों के अनुसार, सुबह नौ बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक (387) रहा।

प्रति घंटे एक्यूआई की अद्यतन जानकारी देने वाले सीपीसीबी के ऐप समीर के आंकड़ों के अनुसार, 38 निगरानी केन्द्रों में से 18 में एक्यूआई 400 से ऊपर रहा अर्थात एक्यूआई ‘गंभीर’ श्रेणी में रहा।

इन केन्द्रों में आनंद विहार, वजीरपुर, रोहिणी, पंजाबी बाग, नेहरू मार्ग, मुंडका, जहांगीरपुरी, अशोक विहार, बवाना, डीटीयू, नरेला, नेहरू नगर, मोती बाग, पटपड़गंज, आरके पुरम, सोनिया विहार, सिरीफोर्ट और विवेक विहार शामिल हैं।

एक्यूआई 0-50 को ‘अच्छा’, 51-100 को ‘संतोषजनक’, 101-200 को ‘मध्यम’, 201-300 को ‘खराब’, 301-400 को ‘बहुत खराब’ और 401-500 को ‘गंभीर’ माना जाता है।

इस बीच, सुबह के समय धुंध की मोटी परत छाई रही और न्यूनतम तापमान सामान्य से 3.8 डिग्री अधिक 18.1 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया।

भारत मौसम विभाग के अनुसार, सुबह 8.30 बजे आर्द्रता का स्तर 96 प्रतिशत रहा। मौसम विभाग ने दिन में आसमान साफ ​​रहने तथा अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान जताया है।

भाषा शोभना नेत्रपाल

नेत्रपाल


लेखक के बारे में