दिल्ली में वायु गुणवत्ता खराब की श्रेणी में दर्ज

दिल्ली में वायु गुणवत्ता खराब की श्रेणी में दर्ज

दिल्ली में वायु गुणवत्ता खराब की श्रेणी में दर्ज
Modified Date: April 2, 2025 / 10:27 am IST
Published Date: April 2, 2025 10:27 am IST

नयी दिल्ली, दो अप्रैल (भाषा) दिल्ली में बुधवार को न्यूनतम तापमान 14.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम के औसत से 4.6 डिग्री कम है। मौसम विभाग ने यह जानकारी दी।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने दिन में मुख्यत: आसमान साफ रहने का अनुमान जताया है। सुबह साढ़े आठ बजे सापेक्षिक आर्द्रता 50 प्रतिशत दर्ज की गई।

आईएमडी ने कहा कि अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है। सुबह नौ बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 201 रहा जो ‘खराब’ की श्रेणी में आता है।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार, शून्य से 50 के बीच एक्यूआई को ‘अच्छा’, 51 से 100 के बीच को ‘संतोषजनक’, 101 से 200 के बीच को ‘मध्यम’, 201 से 300 के बीच को ‘खराब’, 301 से 400 के बीच को ‘बहुत खराब’ और 401 से 500 के बीच को ‘गंभीर’ श्रेणी में माना जाता है।

भाषा सुरभि शोभना

शोभना


लेखक के बारे में