दिल्ली में वायु गुणवत्ता ‘गंभीर’ श्रेणी में बरकरार

दिल्ली में वायु गुणवत्ता ‘गंभीर’ श्रेणी में बरकरार

दिल्ली में वायु गुणवत्ता ‘गंभीर’ श्रेणी में बरकरार
Modified Date: November 29, 2022 / 08:56 pm IST
Published Date: November 5, 2022 11:36 am IST

नयी दिल्ली, पांच नवंबर (भाषा) राष्ट्रीय राजधानी में वायु गुणवत्ता ‘गंभीर’ श्रेणी में बनी हुई है जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक 17.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के आंकड़ों के अनुसार, दिल्ली में वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) सुबह साढ़े नौ बजे 408 दर्ज किया गया।

भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, सापेक्षिक आर्द्रता सुबह साढ़े आठ बजे 98 प्रतिशत दर्ज की गयी।

इसने बताया कि शनिवार को अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 31 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

भाषा गोला नेत्रपाल

नेत्रपाल


लेखक के बारे में