दिल्ली में वायु गुणवत्ता ‘बेहद खराब’, पांच केंद्रों में एक्यूआई 300 के ऊपर दर्ज

दिल्ली में वायु गुणवत्ता ‘बेहद खराब’, पांच केंद्रों में एक्यूआई 300 के ऊपर दर्ज

दिल्ली में वायु गुणवत्ता ‘बेहद खराब’, पांच केंद्रों में एक्यूआई 300 के ऊपर दर्ज
Modified Date: October 15, 2025 / 04:07 pm IST
Published Date: October 15, 2025 4:07 pm IST

नयी दिल्ली, 15 अक्टूबर (भाषा) दिल्ली के पांच निगरानी केंद्रों ने बुधवार को वायु गुणवत्ता ‘बेहद खराब’ श्रेणी में दर्ज की और वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) का स्तर 300 से ऊपर चला गया।

दिल्ली में 40 वायु गुणवत्ता निगरानी केंद्र हैं, जिनमें से 38 के आंकड़े उपलब्ध हैं।

आंकड़ों के अनुसार इनमें से पांच केंद्रों पर एक्यूआई ‘बेहद खराब’ श्रेणी में दर्ज किया गया, जिसमें आनंद विहार में सबसे अधिक एक्यूआई (345) दर्ज किया गया, इसके बाद डीयू नॉर्थ कैंपस (307), सीआरआरआई मथुरा रोड (307), द्वारका सेक्टर 8 (314) और वजीरपुर (325) का स्थान रहा।

बुधवार को 20 केंद्रों ने एक्यूआई ‘खराब’ श्रेणी में दर्ज किया, जबकि 13 केंद्रों ने ‘मध्यम’ श्रेणी में एक्यूआई दर्ज किया।

डिसीजन सपोर्ट सिस्टम (डीएसएस) के आंकड़ों के अनुसार मंगलवार को दिल्ली का एक्यूआई 201 दर्ज किया गया जो ‘खराब’ श्रेणी में आता है। परिवहन उत्सर्जन प्रदूषण में सबसे बड़ा योगदानकर्ता रहा, जो कुल उत्सर्जन का 19.8 प्रतिशत था।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार शून्य से 50 के बीच एक्यूआई को ‘अच्छा’, 51 से 100 के बीच को ‘संतोषजनक’, 101 से 200 के बीच को ‘मध्यम’, 201 से 300 के बीच को ‘खराब’, 301 से 400 के बीच को ‘बहुत खराब’ और 401 से 500 के बीच को ‘गंभीर’ श्रेणी में माना जाता है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार बुधवार को राजधानी में न्यूनतम तापमान 18.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 1.3 डिग्री कम है।

आईएमडी ने बताया कि सुबह साढ़े आठ बजे सापेक्षिक आर्द्रता 89 प्रतिशत थी।

भाषा सुरभि प्रशांत

प्रशांत


लेखक के बारे में