दिल्ली में अधिकतम तापमान 34.8 डिग्री सेल्सियस, एक्यूआई ‘संतोषजनक’ श्रेणी में

दिल्ली में अधिकतम तापमान 34.8 डिग्री सेल्सियस, एक्यूआई 'संतोषजनक' श्रेणी में

दिल्ली में अधिकतम तापमान 34.8 डिग्री सेल्सियस, एक्यूआई ‘संतोषजनक’ श्रेणी में
Modified Date: August 6, 2025 / 09:16 pm IST
Published Date: August 6, 2025 9:16 pm IST

नयी दिल्ली, छह अगस्त (भाषा) दिल्ली में बुधवार को अधिकतम तापमान 34.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जोकि इस मौसम के औसत तापमान से 1.4 डिग्री कम है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी।

मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली में न्यूनतम तापमान 26.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जोकि सामान्य से 0.8 डिग्री कम है।

आईएमडी के मुताबिक सुबह 8.30 बजे और शाम 5.30 बजे सापेक्ष आर्द्रता क्रमशः 80 प्रतिशत और 70 प्रतिशत रही।

आईएमडी ने बृहस्पतिवार को दिल्ली में हल्की बारिश या बूंदा बांदी के साथ आम तौर पर बादल छाए रहने का अनुमान जताया है। इस दौरान अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 35 और 25 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रहने की उम्मीद है।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों के मुताबिक बुधवार शाम चार बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 91 दर्ज किया गया, जोकि संतोषजनक श्रेणी में आता है।

सीपीसीबी के अनुसार शून्य से 50 के बीच एक्यूआई ‘अच्छा’, 51 से 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 से 200 के बीच ‘मध्यम’, 201 से 300 के बीच ‘खराब’, 301 से 400 के बीच ‘बहुत खराब’ और 401 से 500 के बीच ‘गंभीर’ माना जाता है।

भाषा रवि कांत रवि कांत पवनेश

पवनेश


लेखक के बारे में