दिल्ली में अधिकतम तापमान 43.8 डिग्री सेल्सियस रहा, 15 जून तक गर्मी से राहत की संभावना नहीं
दिल्ली में अधिकतम तापमान 43.8 डिग्री सेल्सियस रहा, 15 जून तक गर्मी से राहत की संभावना नहीं
नयी दिल्ली, 11 जून (भाषा) राष्ट्रीय राजधानी में शनिवार को अधिकतम तापमान सामान्य से चार डिग्री सेल्सियस अधिक 43.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी।
आईएमडी ने बताया कि न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 29.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आईएमडी के अनुसार, अगले कुछ दिनों में दिल्ली में गरज के साथ आंशिक रूप से बादल छाए रहने, बिजली गिरने और तेज हवा चलने की उम्मीद है, लेकिन 15 जून तक गर्मी से कोई बड़ी राहत मिलने की संभावना नहीं है।
मौसम की जानकारी देने वाली निजी मौसम पूर्वानुमान एजेंसी ‘स्काईमेट वेदर’ की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि 15 जून तक दिल्ली, हरियाणा, उत्तर पश्चिमी राजस्थान और हिमाचल प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में लू की स्थिति बने रहने की आशंका है।
वायु गुणवत्ता एवं मौसम पूर्वानुमान और अनुसंधान प्रणाली (सफर) के आंकड़ों के अनुसार, दिल्ली में वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) शाम करीब 6:45 बजे ‘खराब’ (285) श्रेणी में दर्ज किया गया।
शून्य से 50 के बीच एक्यूआई को ‘अच्छा’, 51 और 100 को ‘संतोषजनक’, 101 और 200 को ‘मध्यम’, 201 और 300 को ‘खराब’, 301 और 400 के बीच ‘बहुत खराब’ और 401 और 500 को ‘गंभीर’ श्रेणी में माना जाता है।
भाषा सुरभि सुभाष
सुभाष

Facebook


