Loni Doctor Allah ki Marzi Statement : गॉल ब्लैडर ऑपरेशन के दौरान डॉक्टर ने कर दिया खौफनाक कांड, सच सामने आते ही पीड़िता ने माँगा जवाब तो बोले ‘अल्लाह की मर्जी’
दिल्ली की महिला ने गॉल ब्लैडर सर्जरी के दौरान मेडिकल लापरवाही का आरोप लगाया। शिकायत के बाद स्वास्थ्य विभाग ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
Loni Doctor Allah ki Marzi Statement / Image Source : SOCIAL MEDIA / FILE PICTURE
- महिला ने गॉल ब्लैडर सर्जरी में मेडिकल लापरवाही का आरोप लगाया।
- दूसरे अस्पताल में इलाज के दौरान कथित सर्जिकल गलती का पता चलने का दावा।
- शिकायत के बाद स्वास्थ्य विभाग ने डॉक्टर से जवाब तलब किया, डॉक्टर ने आरोपों से इनकार किया।
नई दिल्ली: Loni Doctor Allah ki Marzi Statement : दिल्ली की रहने वाली एक महिला ने एक डॉक्टर पर मेडिकल लापरवाही का बेहद चौंकाने वाला आरोप लगाया है। महिला का दावा है कि गॉल ब्लैडर की सर्जरी के दौरान डॉक्टर ने गलती से उसकी गलत नस काट दी और जब इस गंभीर लापरवाही पर सवाल उठाया गया, तो डॉक्टर ने इसे ‘अल्लाह की मर्जी’ बताकर पल्ला झाड़ लिया। यह पूरा मामला सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर शेयर होने के बाद तेजी से वायरल हो रहा है।
ऑपरेशन के बाद बिगड़ी हालत, दूसरे अस्पताल में खुला राज
मिली जानकारी के अनुसार, दिल्ली के शाहदरा की रहने वाली पीड़ित मरीज नूर सबा का 17 फरवरी 2026 को गाजियाबाद के लोनी स्थित अल्वी नर्सिंग होम में गॉल ब्लैडर निकालने का ऑपरेशन हुआ था। Ghaziabad Alvi Nursing Home Medical Negligence सर्जरी के 15-20 दिन बाद उनकी तबीयत बिगड़ने लगी। दोबारा उसी नर्सिंग होम जाने पर डॉक्टरों ने पीलिया बताकर उन्हें दो दिन भर्ती रखा, लेकिन हालत में सुधार नहीं हुआ। इसके बाद संतुष्ट न होने पर नूर सबा ने दूसरे अस्पताल में सलाह ली, जहां डॉक्टरों ने खुलासा किया कि पिछली सर्जरी के दौरान एक नस कट गई थी। इस गलती को ठीक करने के लिए महिला का एक और ऑपरेशन करना पड़ा, जिसके बाद उनकी हालत सुधरी।
लापरवाही के बदले 500-1000 रुपये में समझौते का ऑफर
पीड़ित नूर सबा के मुताबिक, जब वह इस लापरवाही की जवाबदेही तय करने अल्वी नर्सिंग होम पहुंचीं, तो जिम्मेदारी लेने के बजाय डॉ. मोहम्मद नदीम और नर्सिंग होम के स्टाफ ने इसे ‘अल्लाह की मर्जी’ बताया। महिला ने जब पूछा कि “अगर इस गलती के कारण मेरी मौत हो जाती तो क्या होता?”, तो डॉक्टर का कथित तौर पर जवाब था कि “तो भी अल्लाह की मर्जी होती।” इसके साथ ही महिला ने आरोप लगाया कि डॉक्टर ने मामले को महज 500 से 1000 रुपये के बीच देकर रफा-दफा करने का सुझाव दिया।
एसडीएम और सीएमओ तक पहुंचा मामला
Delhi Shahdara Patient Medical Scam इस घटना की शिकायत एसडीएम (SDM) से किए जाने के बाद मुख्य चिकित्सा अधिकारी (CMO) ने डॉ. नदीम को तलब कर आरोपों पर जवाब मांगा है, हालांकि डॉक्टर ने किसी भी तरह की लापरवाही से इनकार किया है। वहीं, सोशल मीडिया पर इस घटना को लेकर यूजर्स का गुस्सा फूट पड़ा है। लोग आरोपी डॉक्टर का मेडिकल लाइसेंस रद्द करने और उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने की मांग कर रहे हैं। नूर सबा अब नर्सिंग होम से उचित मुआवजे की मांग कर रही हैं।
A shocking case of medical negligence has surfaced from Ghaziabad’s Alvi Nursing Home, where a woman says a vein was severed during her gall bladder surgery, leaving her with severe complications and forcing her to undergo a second operation.
When she confronted the doctors, Dr… pic.twitter.com/GryhZBcUne
— OpIndia.com (@OpIndia_com) June 25, 2026
इन्हें भी पढ़ें :
- Female Supply Inspector & Journalist Video : ‘तुम दलाल हो…’ सरकारी दफ्तर में महिला अफसर और पत्रकार के बीच मचा हाई-वोल्टेज ड्रामा, सामने बैठे SDM का रिएक्शन देख रह जाएंगे हैरान
- Ashoknagar Car Suicide Case : सुसाइड या साजिश? रातभर लापता रहे प्रेमी-प्रेमिका, सुबह कार से मिले शव… फिर सामने आया ऐसा राज जिसने बढ़ा दिए कई सवाल
- Baahubali 3 Official Announcement Hint : ‘बाहुबली 3’ का सबसे बड़ा हिंट! Netflix डॉक्यूमेंट्री में प्रभास के इशारे ने बढ़ाई फैंस की एक्साइटमेंट,क्या सच में लग गई मुह

Facebook


