राज्यसभा में दवाओं की पैकिंग को ठीक करने की उठी मांग
राज्यसभा में दवाओं की पैकिंग को ठीक करने की उठी मांग
नयी दिल्ली, 30 मार्च (भाषा) राज्यसभा में सोमवार को वाईएसआर कांग्रेस पार्टी के सदस्य बाबू गोल्ला राव ने दवाओं की पैकिंग इस तरह करने की मांग की कि थोड़ी सी दवा का इस्तेमाल करने के साथ ही पैकिंग की दवा समाप्त हो जाए और अतिरिक्त दवा अनुपयुक्त रूप में न रहने पाए।
वाईएसआर कांग्रेस पार्टी के राव ने देश में बड़ी राशि इलाज के लिए जरूरी दवाओं पर खर्च हो जाती है। उन्होंने कहा ‘‘देश में दवाओं का उत्पादन होता है लेकिन उनकी पैकिंग इस तरह होती है कि कई दवाओं में से, कम दवा का उपयोग होने के बाद शेष को न तो रखा जा सकता है और न ही वापस लौटाया जा सकता है।
उन्होंने कहा कि शेष रह गई दवाओं को फेंकना ही पड़ता है।
उन्होंने कुछ दवाओं के नाम लेते हुए कहा ‘‘दवाओं की पैकिंग इस तरह हो कि थोड़ी सी दवा का इस्तेमाल करने के साथ ही पैकिंग की दवा समाप्त हो जाए और अतिरिक्त दवा अनुपयुक्त रूप में न रहने पाए। ऐसा होने पर जितनी दवा की जरूरत हो, उतनी ही निकाली जा सकेगी और शेष को जरूरत न होने पर वापस लौटाया जा सके।’’
उन्होंने यह भी कहा कि कई कैप्सूल में बैच नंबर ही नहीं होता। यह अनिवार्य किया जाए। उसमें क्यूआर कोड भी होना चाहिए।
भाषा मनीषा माधव
माधव

Facebook


