पंजाब में गुरु ग्रंथ साहिब की बेअदबी पर आजीवन कारावास तक की सजा होगी: मुख्यमंत्री मान

पंजाब में गुरु ग्रंथ साहिब की बेअदबी पर आजीवन कारावास तक की सजा होगी: मुख्यमंत्री मान

पंजाब में गुरु ग्रंथ साहिब की बेअदबी पर आजीवन कारावास तक की सजा होगी: मुख्यमंत्री मान
Modified Date: March 28, 2026 / 11:09 pm IST
Published Date: March 28, 2026 11:09 pm IST

फतेहगढ़ साहिब, 28 मार्च (भाषा) पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने शनिवार को कहा कि राज्य में धर्म से जुड़े बेअदबी कानून को और सख्त किया जाएगा और गुरु ग्रंथ साहिब की ‘बेअदबी’ करने पर किसी भी व्यक्ति को आजीवन कारावास तक की सजा का सामना करना पड़ेगा।

मान सरकार द्वारा गुरु ग्रंथ साहिब और अन्य धार्मिक ग्रंथों की बेअदबी के खिलाफ कड़ी सजा का प्रावधान करने के मकसद से जगतजोत श्री गुरु ग्रंथ साहिब सत्कार अधिनियम, 2008 में संशोधन करने के लिए 13 अप्रैल को विधानसभा का विशेष सत्र बुलाया जाएगा।

सरकार ने बेअदबी कतई बर्दाश्त नहीं किए जाने का रुख अपनाते हुए कहा कि ऐसा करने वाले किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा।

मान ने यहां एक कार्यक्रम में सभा को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘13 अप्रैल को हम ‘बेअदबी’ कानून में संशोधन करेंगे; श्री गुरु ग्रंथ साहिब की बेअदबी करने वाले किसी भी व्यक्ति को 10 साल से लेकर आजीवन कारावास तक की सजा का सामना करना पड़ेगा।’’

मान ने शिरोमणि अकाली दल (शिअद) पर उसकी सरकार के दौरान हुई बेअदबी की पिछली घटनाओं को लेकर तीखा हमला किया और दावा किया कि आम आदमी पार्टी (आप) सरकार कानूनों को मजबूत करके और कड़ी सजा लागू करके न्याय सुनिश्चित करने के लिए निर्णायक कदम उठा रही है।

भाषा यासिर संतोष

संतोष


लेखक के बारे में