शह मात The Big Debate: ‘जो करे धर्मांतरण..खत्म हो उसका आरक्षण’, क्या सूबे में फिर छिड़ेगी जंग? सांसद की मांग पर छिड़ा सियासी रार

MP Sumer Singh Solanki News: बीजेपी के राज्यसभा सांसद सुमेर सिंह सोलंकी ने धर्मांतरण के खिलाफ सदन में मोर्चा खोला।

शह मात The Big Debate: ‘जो करे धर्मांतरण..खत्म हो उसका आरक्षण’, क्या सूबे में फिर छिड़ेगी जंग? सांसद की मांग पर छिड़ा सियासी रार

MP Sumer Singh Solanki News/Image Credit: IBC24.in

Modified Date: March 28, 2026 / 11:44 pm IST
Published Date: March 28, 2026 11:44 pm IST
HIGHLIGHTS
  • सांसद सुमेर सिंह सोलंकी ने धर्मांतरण के खिलाफ सदन में मोर्चा खोला।
  • सांसद ने कहा -जो लोग धर्मांतरण कर रहे हैं, उनका आरक्षण खत्म होना चाहिए।
  • सांसद सुमेर सिंह सोलंकी की मांग पर सियासी रार छिड़ गया है।

MP Sumer Singh Solanki News: भोपाल: मध्यप्रदेश से बीजेपी के राज्यसभा सांसद सुमेर सिंह सोलंकी ने धर्मांतरण के खिलाफ सदन में मोर्चा खोला। धर्मांतरण को राष्ट्र के लिए गंभीर समस्या बताई और दो टूक कहा कि- आदिवासियों को धर्मांतरण से बचाने के लिए केंद्र सरकार कठोर कानून लाए, जो लोग धर्मांतरण कर रहे हैं। उनका आरक्षण खत्म होना चाहिए, डीलिस्टिंग होनी चाहिए ताकि जनजातीय संस्कृति बच सके। सुमेर सिंह सोलंकी की इस मांग पर एमपी में सियासी रार छिड़ गई।

कुल मिलाकर धर्मांतरण, डीलिस्टिंग को लेकर मध्यप्रदेश समेत देशभर में सियासी बहसे छिड़ती रही हैं, लेकिन जनजातीय समाज से आने वाले सुमेर सिंह सोलंकी ने जिस तरह से कन्वर्टेड लोगों का आरक्षण खत्म करने, डीलिस्टिंग की मांग की है। उससे ये सवाल उठ खड़े हो रहे हैं कि-क्या अब मध्यप्रदेश में धर्मांतरण को लेकर नई सियासी जंग शुरू होने वाली है। (MP Sumer Singh Solanki News) सवाल ये कि-क्या केंद्र सरकार डीलिस्टिंग के लिए कोई नया कानून लाएगी? सबसे बड़ा सवाल ये कि-क्या आरक्षण खत्म होने के डर से धर्मांतरण पर रोक लगेगी?

इन्हे भी पढ़ें:-


लेखक के बारे में

I am a content writer at IBC24 and I have learned a lot here so far and I am learning many more things too. More than 3 years have passed since I started working here. My experience here has been very good.