Jabalpur Viral Wedding News : जेल जाने के डर से याद आया ‘इश्क’! FIR दर्ज होते ही बेवफा प्रेमी ने मंदिर में भरी प्रेमिका की मांग, पहले इस वजह से किया था शादी से इंकार

Jabalpur में दुष्कर्म की शिकायत और गिरफ्तारी के डर ने एक युवक को शादी के लिए मजबूर कर दिया। FIR दर्ज होते ही आरोपी प्रेमी ने मंदिर में प्रेमिका के साथ सात फेरे ले लिए।

Jabalpur Viral Wedding News : जेल जाने के डर से याद आया ‘इश्क’! FIR दर्ज होते ही बेवफा प्रेमी ने मंदिर में भरी प्रेमिका की मांग, पहले इस वजह से किया था शादी से इंकार

Jabalpur Viral Wedding News / Image Source : IBC24


Reported By: Dharam Goutam,
Modified Date: March 28, 2026 / 11:11 pm IST
Published Date: March 28, 2026 11:09 pm IST
HIGHLIGHTS
  • Jabalpur में FIR के बाद युवक ने अचानक शादी की।
  • युवती ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोप लगाया था।
  • पीड़िता चार महीने की गर्भवती बताई गई।

जबलपुर : Jabalpur News  मध्य प्रदेश के जबलपुर ज़िले से जबलपुर से एक दिलचस्प मामला सामने आया है। यहाँ कानून के डर ने एक मुकरे हुए प्रेमी को फिर से उसका प्यार याद दिला दिया। एक युवती द्वारा दुष्कर्म का मामला दर्ज कराने और पुलिस के शिकंजे का डर सताते ही आरोपी रंजीत कुशवाहा का रवैया पूरी तरह बदल गया, जो युवक पहले शादी से साफ इनकार कर रहा था, उसने गिरफ्तारी के डर से आनन-फानन में मंदिर जाकर प्रेमिका के साथ सात फेरे ले लिए।

Jabalpur Viral Wedding News पुलिस गिरफ्तरी के डर से की शादी

दरअसल यह पूरा विवाद तब शुरू हुआ जब खमरिया निवासी एक युवती ने रंजीत कुशवाहा पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का गंभीर आरोप लगाया। जानकारी के अनुसार, युवती चार महीने की गर्भवती भी थी। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी थी। जैसे ही रंजीत को FIR और अपनी गिरफ्तारी का अंदेशा हुआ, उसने फौरन शादी के लिए हामी भर दी। इसी बीच युवती घर से लापता हो गई थी, जिसकी शिकायत उसकी मां ने थाने में दर्ज कराई थी।

VIRAL WEDDING NEWS वीडियो भेजकर माँ को दी शादी की जानकारी

हालांकि, शादी के तुरंत बाद युवती ने विवाह का वीडियो अपनी मां को भेजकर पूरे मामले की जानकारी दी। युवती ने एक अन्य वीडियो भी जारी किया है, जिसमें उसने अपनी और युवक की मर्जी से शादी करने की बात कही है।फिलहाल, जबलपुर की खमरिया थाना पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। कानून के डर से हुई इस शादी ने इलाके में खूब चर्चा बटोरी है, जहाँ एक FIR ने बेवफा प्रेमी को अपनी जिम्मेदारी निभाने पर मजबूर कर दिया।

इन्हे भी पढ़ें:-


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.