भक्त ने श्री वेंकटेश्वर प्राणदान ट्रस्ट को एक करोड़ रू से अधिक की राशि दान की

भक्त ने श्री वेंकटेश्वर प्राणदान ट्रस्ट को एक करोड़ रू से अधिक की राशि दान की

भक्त ने श्री वेंकटेश्वर प्राणदान ट्रस्ट को एक करोड़ रू से अधिक की राशि दान की
Modified Date: May 12, 2026 / 06:49 pm IST
Published Date: May 12, 2026 6:49 pm IST

तिरुपति (आंध्र प्रदेश), 12 मई (भाषा) मुंबई के एक भक्त ने मंगलवार को तिरुमला तिरुपति देवस्थानम (टीटीडी) के श्री वेंकटेश्वर प्राणदान ट्रस्ट को एक करोड़ रुपये से अधिक की राशि दान की।

दान का डिमांड ड्राफ्ट तिरुमला स्थित अतिरिक्त कार्यकारी अधिकारी चि. वेंकैया चौधरी के शिविर कार्यालय को सौंपा गया।

मंदिर प्रशासन की आधिकारिक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, मुंबई के विजय रमेश चंद्र ने टीटीडी श्री वेंकटेश्वर प्राणदान ट्रस्ट को 1.03 करोड़ रुपये दान किये।

2001 में स्थापित श्री वेंकटेश्वर प्राणदान ट्रस्ट का उद्देश्य हृदय, किडनी, मस्तिष्क, कैंसर और अन्य जानलेवा बीमारियों से पीड़ित गरीब रोगियों को निशुल्क चिकित्सा सुविधाएं प्रदान करना है।

टीटीडी, तिरुपति स्थित दुनिया के सबसे समृद्ध हिंदू तीर्थस्थल माने जाने वाले श्री वेंकटेश्वर मंदिर का आधिकारिक संरक्षक है।

भाषा Intern नरेश

नरेश


लेखक के बारे में