धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा छात्रों के प्रति राजग सरकार की प्रतिबद्धता को दिखाता है: कुमारस्वामी

धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा छात्रों के प्रति राजग सरकार की प्रतिबद्धता को दिखाता है: कुमारस्वामी

धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा छात्रों के प्रति राजग सरकार की प्रतिबद्धता को दिखाता है: कुमारस्वामी
Modified Date: July 26, 2026 / 11:17 am IST
Published Date: July 26, 2026 11:17 am IST

बेंगलुरु, 26 जुलाई (भाषा) जनता दल (सेक्युलर) नेता एच. डी. कुमारस्वामी ने रविवार को कहा कि केंद्रीय शिक्षा मंत्री के पद से धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा विद्यार्थियों की आकांक्षाओं के प्रति राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) सरकार की अटूट प्रतिबद्धता और यह सुनिश्चित करने के संकल्प को दर्शाता है कि हर जायज चिंता पर उचित ध्यान दिया जाए।

केंद्रीय भारी उद्योग एवं इस्पात मंत्री कुमारस्वामी ने कहा कि सरकार परीक्षा प्रणाली को मजबूत करने के लिए हर आवश्यक कदम उठा रही है।

उन्होंने विद्यार्थियों से अपनी पढ़ाई पर ध्यान केंद्रित करने और आत्मविश्वास के साथ अपने सपनों को पूरा करने का आग्रह किया।

राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट) प्रश्नपत्र लीक के खिलाफ देशभर में हुए व्यापक विरोध प्रदर्शनों के बीच प्रधान ने शनिवार को यह कहते हुए अपने पद से इस्तीफा दे दिया कि यह उनके लिए ‘‘व्यक्तिगत प्रतिष्ठा’’ का विषय नहीं है।

कुमारस्वामी ने ‘एक्स’ पर पोस्ट कर कहा, ‘‘प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में, भारत के युवाओं की आवाज को हमेशा ईमानदारी और सम्मान के साथ सुना गया है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का पद छोड़ने का फैसला विद्यार्थियों की आकांक्षाओं के प्रति हमारी सरकार की अटूट प्रतिबद्धता और यह सुनिश्चित करने के उसके संकल्प को दर्शाता है कि हर जायज चिंता पर उचित ध्यान दिया जाए।’’

भाषा खारी सिम्मी

सिम्मी


लेखक के बारे में