दिलजीत दोसांझ ने संगीत कार्यक्रम के दौरान दिव्यांग प्रशंसक के लिए प्रस्तुति दी

दिलजीत दोसांझ ने संगीत कार्यक्रम के दौरान दिव्यांग प्रशंसक के लिए प्रस्तुति दी

दिलजीत दोसांझ ने संगीत कार्यक्रम के दौरान दिव्यांग प्रशंसक के लिए प्रस्तुति दी
Modified Date: May 2, 2026 / 07:36 pm IST
Published Date: May 2, 2026 7:36 pm IST

नयी दिल्ली, दो मई (भाषा) पंजाबी गायक दिलजीत दोसांझ ने कनाडा के कैलगरी में आयोजित अपने ‘ऑरा वर्ल्ड टूर’ संगीत कार्यक्रम के दौरान घुटनों के बल बैठकर एक दिव्यांग प्रशंसक के लिए विशेष प्रस्तुति दी।

दोसांझ ने शुक्रवार को इंस्टाग्राम पर अपनी इस प्रस्तुति का एक वीडियो साझा किया।

वीडियो में गायक अपनी एक प्रशंसक को मंच पर लाते हुए दिखाई दे रहे हैं, जबकि वह अपना लोकप्रिय गाना ‘हस्स हस्स’ गा रहे थे। इस दौरान प्रशंसक भी मुस्कुराती हुई दोसांझ के साथ गाना गाने की कोशिश करती नजर आईं। दोसांझ ने इस वीडियो के साथ ‘कैलगरी, ऑरा टूर 2026’ का शीर्षक दिया है।

गायक के इस व्यवहार की उनके प्रशंसकों ने काफी सराहना की और पोस्ट पर अपनी प्रतिक्रियाएं दीं। एक उपयोगकर्ता ने लिखा, ‘काश हर मशहूर हस्ती उनकी तरह होती। जमीन से जुड़े और विनम्र होने का यह एक सच्चा उदाहरण है।’

एक अन्य उपयोगकर्ता ने लिखा, ‘एक अद्भुत इंसान और कलाकार,’ जबकि एक अन्य ने उन्हें ‘सुनहरे दिल वाला व्यक्ति’ बताया।

दोसांझ का यह संगीत दौरा 23 अप्रैल को शुरू हुआ था और 20 जून को सैन फ्रांसिस्को में समाप्त होगा।

भाषा सुमित रंजन

रंजन

रंजन


लेखक के बारे में