N. D. Appachan resigned: जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ने दिया इस्तीफा, जानें किस वजह से लिया ये बड़ा फैसला

Ads

N. D. Appachan resigned: जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ने दिया इस्तीफा, जानें किस वजह से लिया ये बड़ा फैसला

  •  
  • Publish Date - September 25, 2025 / 05:54 PM IST,
    Updated On - September 25, 2025 / 05:57 PM IST

MP Cough Syrup Scandal | Photo Credit: IBC24

HIGHLIGHTS
  • एन. डी. अप्पाचन ने वायनाड DCC अध्यक्ष पद से इस्तीफा दिया
  • इस्तीफा प्रियंका गांधी के दौरे के दो दिन बाद आया है
  • अप्पाचन ने इस्तीफे का कारण बताने से इनकार किया

वायनाड (केरल): N. D. Appachan resigned वायनाड जिला कांग्रेस कमेटी (डीसीसी) के अध्यक्ष एन. डी. अप्पाचन ने बृहस्पतिवार को पार्टी के स्थानीय नेतृत्व में कथित आंतरिक कलह के बीच अपने पद से इस्तीफा दे दिया। पार्टी सूत्रों ने यह जानकारी दी।

N. D. Appachan resigned जब मीडिया ने उनके इस्तीफे के बारे में पूछा, तो अप्पाचन ने कहा कि उन्होंने पार्टी को अपने फैसले से अवगत करा दिया है और अब केरल प्रदेश कांग्रेस कमेटी (केपीसीसी) को फैसला करना है कि इसे स्वीकार किया जाए या नहीं।

उन्होंने कहा, “अगर वे इसे स्वीकार करते हैं, तो मैं पद छोड़ दूंगा। अगर वे चाहते हैं कि मैं पद पर बना रहूं, तो उन्हें ऐसा कहने दीजिए।’’ उन्होंने यह भी कहा कि वह डीसीसी अध्यक्ष पद पर बने रहने के ‘बहुत इच्छुक नहीं’ हैं। इस्तीफे का कारण पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि वह इसका खुलासा नहीं करेंगे। यह कदम कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी के वायनाड दौरे के समापन के दो दिन बाद उठाया गया है।

इन्हें भी पढ़े:-

Sameer Wankhede vs Aryan Khan: एक बार फिर समीर वानखेड़े के निशाने पर शाहरुख खान का परिवार, इस मामले को लेकर दिल्ली हाईकोर्ट में दायर की याचिका, मांगे 2 करोड़ रुपए 

Indore News: देर रात शहर में ‘आई लव मोहम्मद’ के पोस्टर लगाने जुटी भीड़, मौके पर पहुंची पुलिस ने रोका, इंटेलिजेंस पर उठे सवाल 

एन. डी. अप्पाचन कौन हैं?

वे वायनाड जिला कांग्रेस कमेटी (DCC) के अध्यक्ष हैं।

उन्होंने इस्तीफा क्यों दिया?

उन्होंने कारण का खुलासा नहीं किया, लेकिन पार्टी में आंतरिक कलह को इसकी एक बड़ी वजह माना जा रहा है

क्या उनका इस्तीफा स्वीकार कर लिया गया है?

फिलहाल केरल प्रदेश कांग्रेस कमेटी (KPCC) को तय करना है कि इस्तीफा स्वीकार किया जाए या नहीं।