DK Shivakumar Karnataka CM/Image Credit: IBC24.in
DK Shivakumar Karnataka CM: नई दिल्ली: कर्नाटक में अब DK राज शुरु हो चुका है। लंबे इंतजार के बाद कर्नाटक में बड़ा बदलाव हुआ है। बेंगलुरु के लोक भवन में समारोहपूर्वक DK शिवकुमार ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली।
डीके शिवकुमार को राज्यपाल थावरचंद गहलोत ने लोक भवन में शाम 4:05 बजे पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। DK ने संविधान की किताब हाथ में लेकर पद और गोपनीयता की शपथ ली। मुख्यमंत्री डी के शिवकुमार के अलावा 13 अन्य विधायकों ने मंत्री पद की शपथ ली। जी परमेश्वर को राज्य का डिप्टी सीएम बनाया गया, (DK Shivakumar Karnataka CM) नई कैबिनेट में सिद्धारमैया के बेटे यतींद्र सिद्धारमैया और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के बेटे प्रियांक खरगे को भी जगह दी गई है।बीते 30 मई को डी के शिवकुमार को कांग्रेस विधायक दल का नेता चुना गया था। कांग्रेस सरकार के आधे कार्यकाल में डीके शिवकुमार अब सिद्धारमैया की जगह कर्नाटक की कमान संभालेंगे। सिद्धारमैया ने 28 मई को सीएम पद से इस्तीफा दिया था.. वे 20 मई 2023 से 28 मई 2026 तक कर्नाटक के मुख्यमंत्री रहे।
DK Shivakumar Karnataka CM: मंत्रीपद की शपथ लेने वाले विधायकों में डी के शिवकुमार – मुख्यमंत्री, डॉ जी परमेश्वर – डिप्टी CM, इसके अलावा जिन 13 मंत्रियों ने शपथ ली, उनमें के एच मुनियप्पा, के जे जॉर्ज, एम बी पाटिल, रामलिंगा रेड्डी, सतीश जारकीहोली, कृष्णा बायरेगौड़ा, प्रियंक खड़गे, यू टी खादर, (DK Shivakumar Karnataka CM) ईश्वर खंड्रे..यतींद्र सिद्धारमैया, यरथी सुरेश, शरण प्रकाश पाटिल शामिल है।
इन्हे भी पढ़ें:-