Dry Day In Chhattisgarh: इस दिन बंद रहेगी छत्तीसगढ़ की सभी शराब दुकानें, मटन और चिकन दुकानों को लेकर भी आदेश जारी, जानें क्यों लिया गया ये फैसला

Ads

Dry Day In Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ में कृष्ण जन्माष्टमी के दिन शराब दुकानों को बंद रखने का आदेश जारी किया गया है।

  • Reported By: Rajesh Raj

    ,
  •  
  • Publish Date - September 2, 2026 / 08:59 PM IST,
    Updated On - September 2, 2026 / 09:04 PM IST

Dry Day In Chhattisgarh/Image Credit: File

HIGHLIGHTS
  • जन्माष्टमी के दिन पूरे छत्तीसगढ़ की शराब दुकानें बंद रहेगी।
  • शासन ने इस दिन को ड्राई डे घोषित किया है।
  • जन्माष्टमी के अवसर पर मटन और चिकन की दुकानें बंद रखने के निर्देश भी जारी किए गए हैं।

Dry Day In Chhattisgarh: रायपुर: कृष्ण जन्माष्टमी के पर्व को देखते हुए छत्तीसगढ़ सरकार ने एक बड़ा फैसला लिया है। जन्माष्टमी के दिन पूरे प्रदेश की शराब दुकानें बंद रहेगी। प्रदेश में जन्माष्टमी के दिन शराब दुकानों को बंद रखने का आदेश जारी किया गया है। शासन ने इस दिन को ड्राई डे घोषित किया है। शराब दुकानों को बंद रखने का आदेश भी जारी कर दिया गया है।

मटन-चिकन की दुकानें भी रहेंगी बंद

वहीं दूसरी तरफ शराब दुकानों के साथ ही जन्माष्टमी के अवसर पर मटन और चिकन की दुकानें बंद रखने के निर्देश भी जारी किए गए हैं। राज्य सरकार की ओर से इस संबंध में आदेश जारी कर दिया गया है। (Dry Day In Chhattisgarh)

कलेक्टर और निगम आयुक्तों को पत्र

Dry Day In Chhattisgarh: शासन ने आदेश के पालन के लिए प्रदेश के सभी कलेक्टरों और नगर निगम आयुक्तों को पत्र भेजा है। संबंधित अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में आदेश का पालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए गए हैं। जन्माष्टमी के दौरान धार्मिक एवं पर्व की गरिमा को ध्यान में रखते हुए राज्य सरकार की ओर से यह निर्णय लिया गया है।

इन्हें भी पढ़ें:-