Chhatarpur Live In Partner Murder: सनकी आशिक का खूनी खेल, लिव-इन पार्टनर को जिंदा जलाया, सामने आया खौफनाक वीडियो
Chhatarpur Live In Partner Murder: पहले से दो पत्नियों को जिंदा जलाने वाले आरोपी ने तीसरी लिव-इन पार्टनर को पेट्रोल डालकर फूंका।
Chhatarpur Live In Partner Murder/AI Generated Image
- छतरपुर में एक महिला की पेट्रोल डालकर जलाए जाने के बाद इलाज के दौरान मौत हो गई
- पुलिस के अनुसार आरोपी राम मनोज कुशवाहा को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया है
- मृतका के परिजनों का आरोप है कि आरोपी की दो पूर्व पत्नियों की भी जलने से मौत हो चुकी है
Chhatarpur Live In Partner Murder: छतरपुर के चंदला इलाके में पहले से दो पत्नियों को जिंदा जलाने वाले आरोपी ने तीसरी लिव-इन पार्टनर को पेट्रोल डालकर फूंका, जिसमें महिला की दर्दनाक मौत हो गई। चंदला थाना क्षेत्र के गुड़ा खुर्द में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। चार साल से लिव-इन में रह रही पुष्पा अहिरवार ने जब अपने पार्टनर राम मनोज कुशवाहा से सब्जी बनाने का तेल मांगा, तो आरोपी ने उस पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। ग्वालियर के जयारोग्य अस्पताल के बर्न वार्ड में इलाज के दौरान पुष्पा की मौत हो गई।
मृतका की बहन संगीता के अनुसार, हैवान मनोज इससे पहले भी अपनी दो पत्नियों को जला (Chhatarpur Live In Partner Murder) चुका है। पुष्पा इस आरोपी की तीसरी शिकार बनी है, जिससे उसका एक बच्चा भी है। मौत से पहले पुष्पा का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें उसने मनोज पर गंभीर आरोप लगाए। घटना 17 मई 2026 की है, जिसके बाद आरोपी पीड़िता को अस्पताल छोड़कर भाग गया था। चंदला पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी राम मनोज कुशवाहा को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश कर दिया है।
Chhatarpur Crime News :
▶️लिव-इन पार्टनर को जिंदा जलाया |
▶️इलाज के दौरान महिला की हुई मौत | #MPNews | #MadhyaPradesh | MP News | MadhyaPradesh | @collchhatarpur | @SpChhatarpur |
@MPPoliceDeptt pic.twitter.com/7AaHXb3aGQ— IBC24 News (@IBC24News) June 3, 2026
ये भी पढ़ें
- CG Tehsildar Strike Ended: आरोपियों ने किया सरेंडर तो तहसीलदारों ने खत्म की हड़ताल, लेकिन सरकार के सामने रख दी ये मांग
- Ramkumar Toppo Tehsildar Case: नायब तहसीलदार विवाद मामले में बड़ा अपडेट, रामकुमार टोप्पो के दो समर्थकों ने किया सरेंडर, क्या अब ख़त्म होगा तहसीलदारों का प्रदर्शन?
- Malviya Nagar Flourish Stay Hotel Fire: बाहर से आलीशान, अंदर से लग्जरी पैलेस जैसा था होटल फ्लोरिश स्टे, कितना था एक दिन का किराया? जानकर चौंक जाएंगे
- Redmi Turbo 5 Launch Date: एक बार चार्ज और टेंशन खत्म!.. Redmi Turbo 5 में मिलेगी ताबड़तोड़ बैटरी और 100W फास्ट चार्जिंग, लॉन्च से पहले लीक हुए बड़े राज
- Gold Reserve of India Latest News: क्या मोदी सरकार ने बेच दिया देश का ‘सोना?’.. ब्लूमबर्ग के इस रिपोर्ट से मची खलबली तो RBI ने सामने रख दी सच्चाई, आप खुद देखें..

Facebook


